दिवाली से पहले Steelbird का बड़ा धमाका, FEC-3 हेलमेट में एंटी-फॉग लेंस समेत कई खूबियां

 नई दिल्ली  दिवाली के त्योहार से ठीक पहले हेलमेट निर्माता कंपनी Steelbird ने अपना नया FEC-3 हेलमेट लॉन्च किया है। यह हेलमेट उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया जो एडवांस सेफ्टी, परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्टाइलिंग और रोजाना के इस्तेमाल के लिए कंफर्ट चाहते हैं। FEC-3 हेलमेट ग्लोबल लेवल पर मान्यता प्राप्त सेफ्टी सर्टिफिकेट और प्रीमियम फीचर्स…

दिवाली से पहले Steelbird का बड़ा धमाका, FEC-3 हेलमेट में एंटी-फॉग लेंस समेत कई खूबियां

 नई दिल्ली
 दिवाली के त्योहार से ठीक पहले हेलमेट निर्माता कंपनी Steelbird ने अपना नया FEC-3 हेलमेट लॉन्च किया है। यह हेलमेट उन राइडर्स के लिए डिजाइन किया गया जो एडवांस सेफ्टी, परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड स्टाइलिंग और रोजाना के इस्तेमाल के लिए कंफर्ट चाहते हैं। FEC-3 हेलमेट ग्लोबल लेवल पर मान्यता प्राप्त सेफ्टी सर्टिफिकेट और प्रीमियम फीचर्स को 4,499 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध कराता है।

सेफ्टी सर्टिफिकेशन

FEC-3 हेलमेट में ट्रिपल होमोलोगेशन दिए गए हैं-

    DOT (FMVSS No. 218)
    BIS (IS 4151:2015)
    ECE 22.06

इस हेलमेट का आउटर शेल हाई-इंपैक्ट PC-ABS ब्लेंड मैटेरियल से बनाया गया है। इसे DOT और ECE 22.06 सेफ्टी स्टैंडर्ड्स की जरूरतों को पूरा करने के लि तैयार किया गया है।

हेलमेट का डिजाइन और लुक
यह हेलमेट स्पोर्टी और एग्रेसिव लुक के साथ डिजाइन किया गया है और इसका एयरोडायनानिक प्रोफाइल इसके परफॉर्मेंस-इंस्पायर्ड स्टाइलिंग को और बेहतर बनाता है। इस हेलमेट में एक इंटीग्रेटेड इनर सन शील्ड दी गई है जिसे एक आसान स्लाइडर मैकेनिज्म से चलाया जा सकता है। इससे राइडर्स बदलते हुए लाइट के माहौल में आसानी से खुल को ढाल सकते हैं।

बेहतर विजिबिलिटी और राइडिंग सुविधा के लिए हेलमेट में हाई-क्वालिटी पॉली कार्बोनेट वाइजर दिया गया है जिस पर एंटी-स्क्रैच कोटिंग है। इसमें Pinlock® 30 एंटी-फॉग लेंस भी दिया गया है जो अलग-अलग मौसम में क्लियर विजिबिलिटी देने में मदद करता है।

क्या हैं बाकी फीचर्स?
इस हेलमेट में डबल डी-रिंग लॉकिंग सिस्टम, विंड डिफ्लेक्टर, नोज प्रोटेक्टर, वाइजर लॉकिंग सिस्टम और क्विक-रिलीज वाइजर मैकेनिज्म जैसे कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। ये राइडर की सुविधा, फिट और राइडिंग के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है। यह हेलमेट तीन साइज में उपलब्ध है- मीडियम (500mm), लार्ज (600mm) और XL (620mm)। युवाओं को पसंद आने के लिए इसके स्पार्टी ग्राफिक्स और एयरोडायनामिक डिजाइन पर फोकस किया गया है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports