,

जरूरतमंद परिवारों की दीपावली भी होगी रोशन

प्रदेश सरकार का राज्य आनंद संस्थान चला रहा ‘हर घर दिवाली’ अभियान अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुएं जरूरतमंदों को देकर बांटें दीपावली पर्व की खुशियां साल 2020 से निरंतर संचालित हो रहा अभियान, जनभागीदारी से जोड़े जा रहे नागरिक भोपाल दीपावली के पर्व पर प्रत्येक जरूरतमंद परिवारों के घरों में भी खुशियों का उजाला पहुंचे,…

जरूरतमंद परिवारों की दीपावली भी होगी रोशन

प्रदेश सरकार का राज्य आनंद संस्थान चला रहा ‘हर घर दिवाली’ अभियान
अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुएं जरूरतमंदों को देकर बांटें दीपावली पर्व की खुशियां
साल 2020 से निरंतर संचालित हो रहा अभियान, जनभागीदारी से जोड़े जा रहे नागरिक

भोपाल
दीपावली के पर्व पर प्रत्येक जरूरतमंद परिवारों के घरों में भी खुशियों का उजाला पहुंचे, इसके लिए प्रदेश सरकार के आनंद विभाग अंतर्गत राज्य आनंद संस्थान द्वारा इस वर्ष भी ‘हर घर दिवाली’ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपनी आवश्यकता से अधिक उपलब्ध उपयोगी वस्तुएं जरूरतमंद परिवारों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभियान का मूल उद्देश्य समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना है। राज्य आनंद संस्थान अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ‘मदद' की अवधारणा को बढ़ावा देता रहा है। इसके अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरित किया जाता है कि वह अपनी आवश्यकता से अधिक उपलब्ध वस्तुओं को ऐसे लोगों के साथ साझा करें, जिन्हें उनकी आवश्यकता है। अभियान के अंतर्गत लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों, आसपास और परिचितों के बीच उपलब्ध अतिरिक्त एवं उपयोगी वस्तुओं को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाएं। इनमें नए अथवा अच्छी स्थिति के कपड़े, बच्चों की सामग्री, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, दीपक, सजावट की सामग्री, खाद्य सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। विशेष रूप से शहरों की संसाधन-विहीन बस्तियों में रहने वाले परिवारों तक सहयोग पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कई साल से की जा रही पहल
राज्य आनंद संस्थान द्वारा यह पहल वर्ष 2020 से निरंतर संचालित की जा रही है। इस वर्ष भी संस्थान से जुड़े आनंदक, मास्टर ट्रेनर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम लीडर, जिला संपर्क व्यक्ति, सहयोगी तथा आनंद क्लब के पदाधिकारी सामूहिक एवं व्यक्तिगत स्तर पर लोगों से संपर्क कर इस अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देंगे। वे अपने आसपास ऐसे परिवारों को चिह्नित कर सकते हैं, जिन्हें दीपावली के अवसर पर सहयोग की आवश्यकता है और स्थानीय स्तर पर सहयोग की व्यवस्था कर सकते हैं।

संस्थान के निदेशक श्री सत्य प्रकाश आर्य ने कहा कि दीपावली केवल अपने घर को रोशन करने का पर्व नहीं है, बल्कि किसी दूसरे के जीवन में भी खुशियों का उजाला लाने का अवसर है। हमारे घरों में अनेक ऐसी वस्तुएं उपलब्ध होती हैं, जिनकी हमें आवश्यकता नहीं रह गई है, लेकिन वे किसी अन्य परिवार के लिए उपयोगी और महत्वपूर्ण हो सकती हैं। यदि हम अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुओं को जरूरतमंदों के साथ साझा करें, तो उनके घर में भी दीपावली का उत्साह और उल्लास पहुंचा सकते हैं। ‘हर घर दिवाली' अभियान इसी मानवीय संवेदना और सामाजिक सहभागिता का प्रयास है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस दीपावली पर अपनी खुशियों में दूसरों को भी सहभागी बनाएं और अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आएं। यह अभियान केवल वस्तुओं के वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में परस्पर सहयोग, संवेदनशीलता और साझा खुशियों की संस्कृति विकसित करने का माध्यम भी है। किसी जरूरतमंद परिवार को उपयोगी वस्तु उपलब्ध कराना, उसके चेहरे पर मुस्कान लाना और उसकी दीपावली को बेहतर बनाना स्वयं में आनंद की अनुभूति है। उन्होंने कहा कि आइए, इस दीपावली संकल्प लें कि हमारे आसपास कोई घर खुशियों से वंचित न रहे। अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुएं साझा करें और ‘हर घर दिवाली' अभियान के माध्यम से दूसरों की दीपावली भी रोशन बनाएं। यही है आनंद बांटने का सच्चा उत्सव।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports