,

महतारी वंदन की राशि से सुनीता के बच्चों के सपनों को मिल रहे पंख

रायपुर छत्तीसगढ़ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह आम महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं, इसकी एक और सुंदर मिसाल सामने आई है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम लिम्हा की निवासी मती सुनीता को एक स्नेहिल पाती लिखकर उन्हें और उनके पूरे…

महतारी वंदन की राशि से सुनीता के बच्चों के सपनों को मिल रहे पंख

रायपुर

छत्तीसगढ़ में शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह आम महिलाओं और उनके परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं, इसकी एक और सुंदर मिसाल सामने आई है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम लिम्हा की निवासी मती सुनीता को एक स्नेहिल पाती लिखकर उन्हें और उनके पूरे परिवार को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की आत्मीय शुभकामनाएं दी हैं।

*बच्चों की शिक्षा को समर्पित सुनीता के प्रयासों की सराहना*

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में सुनीता की पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच बच्चों की पढ़ाई और उनके बेहतर भविष्य के प्रति समर्पण की जमकर प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने लिखा कि घर-गृहस्थी की तमाम जरूरतों को संभालते हुए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना बेहद प्रशंसनीय है।

मुख्यमंत्री को जब यह जानकारी मिली कि शासन की महत्वाकांक्षी 'महतारी वंदन योजना' से हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग सुनीता अपने बच्चों के स्कूल वैन का किराया और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों को पूरा करने में कर रही हैं, तो उन्होंने इस बात पर विशेष प्रसन्नता जताई।

*महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है 'महतारी वंदन योजना'*

मुख्यमंत्री  साय ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की परिकल्पना और मंशा के अनुरूप प्रदेश की माताओं और बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए ही 'महतारी वंदन योजना' संचालित की जा रही है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार अपने परिवार के हित में आर्थिक निर्णय ले सकें।

मुख्यमंत्री ने सुनीता के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खूब पढ़ने, अपनी रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, 'विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ 2047' के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार बच्चों के लिए बेहतर अवसर तैयार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

*मुख्यमंत्री की पाती पाकर छलकी खुशी*

 शासन की योजनाओं और सीधे मुख्यमंत्री से मिले इस आत्मीय पत्र से मती सुनीता और उनका पूरा परिवार अत्यंत हर्षित है। सुनीता ने कहा कि एक मां के लिए उसके बच्चों की बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य से बड़ा कोई सपना नहीं होता। इस सपने को पूरा करने में महतारी वंदन योजना और मुख्यमंत्री का यह स्नेहिल आशीर्वाद हमारे लिए बहुत बड़ा संबल बन गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports