,

जिले के 61 ग्रामों में विद्युतीकरण पूर्ण 1370 हितग्राहियों को मिले विद्युत कनेक्शन

भोपाल  जिले के दूरस्थ वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के बैगा परिवारों के जीवन में बिजली की रोशनी नई खुशियां लेकर आई है। वर्षों से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित इन परिवारों के घर अब रोशन हो रहे हैं। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम…

जिले के 61 ग्रामों में विद्युतीकरण पूर्ण 1370 हितग्राहियों को मिले विद्युत कनेक्शन

भोपाल 

जिले के दूरस्थ वनांचल और दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के बैगा परिवारों के जीवन में बिजली की रोशनी नई खुशियां लेकर आई है। वर्षों से बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित इन परिवारों के घर अब रोशन हो रहे हैं। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) योजना के माध्यम से सुदूर बैगा बस्तियों तक बिजली पहुंचने से बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कार्यों और दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। अब बैगा परिवार भी बिजली की रोशनी में दीपावली सहित अन्य त्योहार मना सकेंगे। जिले के ग्राम सनौसी में लगभग 4 लाख 72 हजार रुपये की लागत से विद्युतीकरण कर 26 बैगा परिवारों को लाभान्वित किया गया है, वहीं ग्राम चंदेला के हितग्राही लालचंद बैगा ने बिजली मिलने के बाद बच्चों की पढ़ाई में आए बदलाव को साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ग्राम सनौसी के 26 बैगा परिवारों के घर हुए रोशन

ब्यौहारी जनपद पंचायत के दूरस्थ ग्राम सनौसी का बैगा टोला इसका उदाहरण है। यहां निवासरत बैगा परिवार लंबे समय से बिजली की सुविधा के अभाव में जीवनयापन कर रहे थे। सूर्यास्त होते ही पूरा टोला अंधेरे में डूब जाता था। बच्चों की पढ़ाई मिट्टी के तेल के दीयों की सीमित रोशनी तक सिमटी रहती थी। जंगल से लगे होने के कारण रात के समय सांप, बिच्छू और अन्य जंगली जीव-जंतुओं का भय भी बना रहता था। मोबाइल फोन चार्ज करने जैसी सामान्य सुविधा के लिए भी ग्रामीणों को दूसरे गांवों तक जाना पड़ता था।

बैगा परिवारों की इन समस्याओं को दूर करने के लिए पीएम जनमन योजना के अंतर्गत ग्राम सनौसी के बैगा टोले का चयन किया गया। यहां लगभग 4 लाख 72 हजार रुपये की लागत से विद्युतीकरण का कार्य कराया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद विद्युत विभाग एवं प्रशासन के समन्वय से विद्युत खंभे स्थापित किए गए, तार बिछाए गए तथा घरों में मीटर और बल्ब लगाए गए। इस कार्य से लगभग 26 बैगा परिवार लाभान्वित हुए हैं।

बच्चों की पढ़ाई से लेकर सुरक्षा तक मिला लाभ

ग्राम सनौसी में बिजली पहुंचने से बच्चों को शाम और रात के समय भी पढ़ाई करने की सुविधा मिली है। पहले रोशनी के अभाव में सूर्यास्त के बाद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी, लेकिन अब घरों में बिजली के बल्ब की रोशनी में बच्चे आसानी से अध्ययन कर सकेंगे। घरों और आंगनों में रोशनी होने से ग्रामीणों को आवागमन तथा घरेलू कार्यों में भी सुविधा मिलेगी। मोबाइल चार्जिंग के लिए दूसरे गांवों पर निर्भरता समाप्त होने के साथ ग्रामीण आसानी से अपने परिजन से संपर्क कर सकेंगे।

विद्युत सुविधा से छोटे-मोटे घरेलू कार्यों और कुटीर उद्योगों को भी बढ़ावा मिलने की संभावनाएं हैं। वहीं कृषि गतिविधियों में बिजली की उपलब्धता से सिंचाई, सब्जी उत्पादन और अन्य सिंचित फसलों की खेती को प्रोत्साहन मिल सकेगा। इससे परिवारों की आजीविका के अवसर बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

ग्राम चंदेला के लालचंद बैगा बोले- अब बच्चे अच्छी तरह कर रहे पढ़ाई

पीएम जनमन योजना से आए बदलाव का अनुभव ग्राम चंदेला निवासी हितग्राही लालचंद बैगा ने भी साझा किया। उन्होंने बताया कि पहले गांव में बिजली नहीं होने के कारण बहुत बड़ी समस्या होती थी। बिजली के अभाव में बच्चे ठीक से लिख-पढ़ नहीं पाते थे। शाम होने के बाद पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता था और परिवारों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

लालचंद बैगा बताते हैं कि जब से पीएम जनमन योजना के तहत गांव में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, तब से परिस्थितियां बदल गई हैं। अब बच्चे घरों में बिजली की रोशनी में अच्छी तरह पढ़ाई कर रहे हैं। पहले जो समस्याएं थीं, वे अब नहीं हैं और सब अच्छे से चल रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति जताया आभार

हितग्राही लालचंद बैगा ने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम जनमन योजना के माध्यम से उनके गांव तक बिजली की सुविधा पहुंची है। इससे बच्चों की पढ़ाई आसान हुई है और परिवारों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने शासन की इस पहल के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

पीएम जनमन योजना के तहत जिले के 61 ग्रामों में विद्युतीकरण पूर्ण

जिले में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत बैगा परिवारों तक विद्युत सुविधा पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहडोल जिले में पीएम जनमन योजना के तहत 61 ग्रामों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अंतर्गत 1370 हितग्राहियों को विद्युत कनेक्शन प्रदान किए जा चुके हैं।

इसके अतिरिक्त 137 ग्रामों के 1366 हितग्राहियों की सूची तैयार कर संकलित कार्ययोजना वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित की गई है। इस प्रकार जिले के कुल 191 ग्रामों की कार्ययोजना वरिष्ठ कार्यालय को भेजी गई है। योजना के माध्यम से शेष पात्र बैगा परिवारों तक भी विद्युत सुविधा पहुंचाने के लिए कार्ययोजना के अनुसार आगामी कार्य किए जाएंगे।

अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ रहे बैगा परिवार

पीएम जनमन योजना के माध्यम से जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले बैगा परिवारों तक बिजली पहुंचने से उनके जीवन में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। ग्राम सनौसी के 26 बैगा परिवारों के घरों में पहुंची बिजली और ग्राम चंदेला के लालचंद बैगा के अनुभव इस बदलाव की तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। अब बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल रहा है और परिवारों को दैनिक जीवन की परेशानियों से राहत मिल रही है। इन परिवारों के लिए बिजली केवल रोशनी का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, सुविधा और बेहतर भविष्य की नई उम्मीद बनकर आई है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports