,

राहुल गांधी के पोस्ट पर BJP का जवाब, किरण सिंहदेव ने साधा निशाना

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे और जवानों के साथ दीपावली मनाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में किसी का नाम नहीं…

राहुल गांधी के पोस्ट पर BJP का जवाब, किरण सिंहदेव ने साधा निशाना

रायपुर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर दौरे और जवानों के साथ दीपावली मनाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोशल मीडिया पोस्ट पर छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर में किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन राहुल गांधी खुद को उस बयान से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

किरण सिंहदेव ने कहा कि पीएम मोदी ने यही कहा था नक्सल समस्या सम्पात हुई है, लेकिन कुछ लोगों के मन में विचारधारा रहती है। आप स्वयं को वहां स्थापित करने की कोशिश कर रहे है। राहुल गांधी को पूरा देश गंभीरता से नहीं लेता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बस्तर पहुंचकर जवानों के साथ दीपावली मनाना अद्भुत है। बस्तर से नक्सल आतंक का खत्म होना कांग्रेस को पच रहा है या नहीं, यह भी सवाल है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी थी बहस की चुनौती
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित करनपुर में सीआरपीएफ जवानों के साथ दीपावली मनाई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि जंगलों से हथियारबंद नक्सली खत्म हो गए हैं, लेकिन वैचारिक नक्सलियों का खतरा अभी भी बना हुआ है। पीएम मोदी के इसी बयान पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रतिक्रिया दी थी। राहुल गांधी ने सीआरपीएफ जवानों को संबोधित करते हुए लिखा कि प्रिय @crpfindia के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया – आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती क़ायम है। वो मुझसे बहस करें- देशद्रोही कौन है और विदेशी ताक़तों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह। मेरी गारंटी: उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।

आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं –
""प्रिय @crpfindia के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया – आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती क़ायम है। वो मुझसे बहस करें – देशद्रोही कौन है और विदेशी ताक़तों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह। मेरी गारंटी: उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी।""
— Rahul Gandhi 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports