,

CM साय का आज छत्तीसगढ़ दौरा, हाइड्रो पावर परियोजना का लेंगे जायजा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत जशपुर जिले से करेंगे। वे सुबह कांसाबेल विकासखंड के पंगरो गांव पहुंचेंगे, जहां हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान परियोजना की प्रगति एवं…

CM साय का आज छत्तीसगढ़ दौरा, हाइड्रो पावर परियोजना का लेंगे जायजा

रायपुर.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर और रायपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत जशपुर जिले से करेंगे। वे सुबह कांसाबेल विकासखंड के पंगरो गांव पहुंचेंगे, जहां हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे।

इस दौरान परियोजना की प्रगति एवं कार्यों की जानकारी लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर में रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर में आयोजित शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का आज का दौरा जशपुर से शुरू होकर रायपुर में संपन्न होगा। इस दौरान सिंचाई परियोजना के निरीक्षण के साथ तकनीकी एवं शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आज प्रदेशभर में गौवंश की होगी पूजा-अर्चना
छत्तीसगढ़ में आज गोवर्धन पूजा का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के साथ किसानों की उन्नति की कामना की है. मुख्यमंत्री ने इस पर्व को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और कृषि जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण त्योहार बताया. गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेशभर में घरों और गौठानों में गाय-बैलों को सजाकर उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी. सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई जाएगी. इसके बाद गौमाता को तिलक लगाकर फूल-माला पहनाई जाएगी और विशेष पकवान खिलाए जाएंगे. छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है. यह पर्व खेती-किसानी और पशुधन के प्रति आभार जताने का प्रतीक माना जाता है. ग्रामीण अंचलों में लोकरीति और परंपराओं के अनुसार त्योहार मनाया जाएगा. इस दौरान किसान अपने पशुधन की पूजा कर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करेंगे. 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports