,

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, अहमदाबाद से राजगीर के बीच स्पेशल ट्रेन का विस्तार

 रतलाम   दीपावली और शीतकालीन त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे अहमदाबाद–राजगीर के बीच विशेष किराये पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा।मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन नंबर 09441 अहमदाबाद से प्रत्येक बुधवार रात 11:55 बजे रवाना होकर गुरुवार को तड़के 3:48/3:50 बजे दाहोद और 5:10/5:15 बजे रतलाम पहुंचेगी। यह…

दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान, अहमदाबाद से राजगीर के बीच स्पेशल ट्रेन का विस्तार

 रतलाम 
 दीपावली और शीतकालीन त्योहारों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे अहमदाबाद–राजगीर के बीच विशेष किराये पर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाएगा।मंडल जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार ट्रेन नंबर 09441 अहमदाबाद से प्रत्येक बुधवार रात 11:55 बजे रवाना होकर गुरुवार को तड़के 3:48/3:50 बजे दाहोद और 5:10/5:15 बजे रतलाम पहुंचेगी। यह ट्रेन तत्काल प्रभाव से 11 नवंबर तक चलेगी और शुक्रवार सुबह 11:45 बजे राजगीर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर 09442 राजगीर से छह और 13 नवंबर को शुक्रवार दोपहर 2:45 बजे रवाना होकर शनिवार शाम 6:13 बजे रतलाम और 7:38/7:40 बजे दाहोद पहुंचेगी। रविवार 11:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में आनंद, छायापुरी, गोधरा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, आगरा, टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, डीडीयू जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, बिहार शरीफ और नालंदा सहित निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

सिंहस्थ-2028 की तैयारी में शाजापुर-मक्सी में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

शाजापुर/मक्सी। सिंहस्थ-2028 में उज्जैन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए शाजापुर जिले में भी विकास कार्यों की तैयारी तेज हो गई है। इसी सिलसिले में बुधवार को कलेक्टर डॉ. परिक्षित संजयराव झाड़े ने शाजापुर और मक्सी में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया।

उन्होंने निर्माण एजेंसियों को काम में तेजी लाने और गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। शाजापुर में एबी रोड पर 10 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग और उच्चस्तरीय पुल निर्माण का जायजा लिया। पुलिस लाइन रेडियो ग्राउंड के पीछे 32 एनजीओ पुलिस आवासों के प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया।

वहीं मक्सी में 5.65 किलोमीटर फोरलेन सड़क और 16 पुलिस आवासों के स्थल देखे। यहां सिंहस्थ के मद्देनजर 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल भी प्रस्तावित है। कलेक्टर ने मक्सी में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज और उज्जैन-मक्सी मार्ग के 38.95 किलोमीटर लंबे फोरलेन चौड़ीकरण की तैयारियां भी देखीं।

शाजापुर में पॉलिटेक्निक कालेज के अतिरिक्त भवन, बाबू जगजीवन राम छात्रावास, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और पार्क निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अधिकारियों को स्पष्ट किया कि सिंहस्थ से जुड़े कार्यों में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्माण सामग्री की गुणवत्ता जांचने के साथ पौधारोपण और हरित क्षेत्र के विकास पर भी ध्यान देने को कहा गया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports