,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

भोपाल  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय मंत्री के आवास पर पहुंचे और दिवंगत काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

भोपाल

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचकर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री धामी केंद्रीय मंत्री के आवास पर पहुंचे और दिवंगत काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिजनों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और उनके दिए संस्कार व्यक्ति के जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होते हैं। मां का निधन परिवार के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुण्यात्मा की आत्मिक शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस दौरान उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में साथ खड़े रहने का भरोसा भी जताया।

केंद्रीय मंत्री चौहान की माता काशी बाई का 30 अक्टूबर को भोपाल में बीमारी के बाद निधन हो गया था। उनके पैतृक गांव जैत, सीहोर जिले में उनके अंतिम संस्कार पूरे रीति-रिवाजों के साथ किए गए, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। पर्यावरण प्रेमी के रूप में जाने जाने वाले चौहान ने अपनी मां की याद में एक पौधा भी लगाया, जो स्थायी प्रेम और जीवन का प्रतीक है।

राजनाथ, योगी और साय आएंगे
काशीबाई चौहान की त्रयोदशी (तेरहवीं) और गंगाजलि पूजन का कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के कई वरिष्ठ राजनेताओं और मुख्यमंत्रियों के भोपाल पहुंचने की संभावना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि देंगे।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी सहित भाजपा संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports