,

उज्जैन महाकाल मंदिर में सुरक्षा गार्डों पर गंभीर आरोप, दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट पर विवाद

उज्जैन  महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होने दिल्ली से आए चार श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने मारपीट की है। इतना ही नहीं, मंदिर समिति की कोर सिक्योरिटी कंपनी ने उन्हीं श्रद्धालुओं के खिलाफ महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। घटना मंगलवार सुबह की है। बैरिकेड खुलने के बाद अचानक व्यवस्था…

उज्जैन महाकाल मंदिर में सुरक्षा गार्डों पर गंभीर आरोप, दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट पर विवाद

उज्जैन 

महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होने दिल्ली से आए चार श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के सुरक्षा कर्मियों ने मारपीट की है। इतना ही नहीं, मंदिर समिति की कोर सिक्योरिटी कंपनी ने उन्हीं श्रद्धालुओं के खिलाफ महाकाल थाने में एफआईआर दर्ज करा दी। घटना मंगलवार सुबह की है। बैरिकेड खुलने के बाद अचानक व्यवस्था बिगड़ गई थी।

महाकाल मंदिर में सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच विवाद का सिलसिला थम नहीं रहा है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के साथ सुरक्षाकर्मियों की अभद्रता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि मंगलवार तड़के दिल्ली से आए श्रद्धालुओं और मंदिर के सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आ गया।

घटना में मंदिर समिति की कोर सिक्योरिटी कंपनी के एएसओ पवन शर्मा ने महाकाल थाने में आवेदन देकर दिल्ली के चार श्रद्धालुओं के खिलाफ मंगलवार देर शाम मामला दर्ज कराया है।

बैरिकेड खुलने के बाद बिगड़ी व्यवस्था
मंदिर समिति की कोर सिक्योरिटी कंपनी के एएसओ पवन शर्मा ने पुलिस को बताया कि मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान चलित दर्शन की लाइन को त्रिवेणी द्वार के अंदर व्यवस्थित किया गया था। इसी दौरान फूल-प्रसाद विक्रेताओं ने अन्नक्षेत्र के सामने लगा बैरिकेड खोल दिया, जिससे व्यवस्था बिगड़ने लगी। बैरिकेड को दोबारा उठाकर बंद किया जा रहा था, तभी कुछ दर्शनार्थी निर्धारित लाइन तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और उनके साथ आए कुछ अन्य लोग बाहर रह गए।

श्रद्धालुओं को लाइन में आने की समझाइश देने के दौरान विवाद हुआ। इसके बाद मंदिर समिति के सुरक्षाकर्मियों ने दिल्ली के जतिन गोयल, अनुज गोयल, अमर गोयल और सत्यम पर मारपीट का आरोप लगाते हुए महाकाल थाने में मामला दर्ज कराया।

भाजपा पार्षद बोले-गार्ड मंदिर की छवि खराब कर रहे
घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा पार्षद शिवेंद्र तिवारी ने मंदिर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर में आए दिन श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। सुरक्षा गार्डों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे किसी को कुछ नहीं समझते।

तिवारी ने कहा कि पिछले दो वर्षों से लगातार इस तरह की घटनाएं मंदिर परिसर में हो रही हैं, जिससे महाकाल मंदिर और उज्जैन की छवि खराब हो रही है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंदिर में कुछ दिन पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज के साथ भी घटना हुई थी। पहले भी श्रद्धालुओं के साथ विवाद होते रहे हैं और बाद में उन्हीं को दोषी ठहराकर एफआईआर दर्ज करा दी जाती है।

अर्धसैनिक बल तैनात करने की मांग

शिवेंद्र तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से घटनाओं पर संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिर में अर्धसैनिक बलों की तैनाती होनी चाहिए। ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर कई शिकायतें हैं।

उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर किसी व्यक्ति, संस्था, संगठन या शासन-प्रशासन का नहीं, बल्कि भगवान महाकाल के भक्तों का है। श्रद्धालुओं का सम्मान और सुलभ दर्शन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

सीसीटीवी फुटेज से सामने आएगा विवाद का वास्तविक कारण
मंदिर समिति की ओर से सुरक्षाकर्मियों के आवेदन पर केस दर्ज कराया गया है। हालांकि, घटना का वास्तविक कारण मंदिर के सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट होगा। शिकायत में बैरिकेड गिरने और व्यवस्था बिगड़ने के बाद विवाद होने की बात कही गई है।

बैरिकेड संभालने की जिम्मेदारी भी मंदिर के सुरक्षाकर्मियों की थी। ऐसे में समय रहते व्यवस्था क्यों नहीं संभाली गई, यह भी जांच का विषय है। पुलिस ने मंदिर समिति से घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

CM से संज्ञान लेने और अर्धसैनिक बल तैनात करने की मांग
शिवेंद्र तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से घटनाओं पर संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिर में अर्धसैनिक बलों की तैनाती होनी चाहिए। ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर कई शिकायतें हैं।

उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर किसी व्यक्ति, संस्था, संगठन या शासन-प्रशासन का नहीं, बल्कि भगवान महाकाल के भक्तों का है। श्रद्धालुओं का सम्मान और सुलभ दर्शन सुनिश्चित करना सभी की जिम्मेदारी है।

CCTV फुटेज से सामने आएगा विवाद का वास्तविक कारण
मंदिर समिति की ओर से सुरक्षाकर्मियों के आवेदन पर केस दर्ज कराया गया है। हालांकि, घटना का वास्तविक कारण मंदिर के सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट होगा। शिकायत में बैरिकेड गिरने और व्यवस्था बिगड़ने के बाद विवाद होने की बात कही गई है।

बैरिकेड संभालने की जिम्मेदारी भी मंदिर के सुरक्षाकर्मियों की थी। ऐसे में समय रहते व्यवस्था क्यों नहीं संभाली गई, यह भी जांच का विषय है। पुलिस ने मंदिर समिति से घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज मांगे हैं। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports