,

ठंड का असर: नूंह के 900 सरकारी स्कूलों में बदली टाइमिंग, 15 नवंबर से नया नियम लागू

नूंह. सर्दी बढ़ने के साथ अब सरकारी स्कूल ों में पढ़ाई का समय भी बदल जाएगा। सुबह की ठंड में बच्चों को जल्दी घर से निकलने की परेशानी से बचाने के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने नई समय-सारिणी जारी की है। इसके तहत 15 नवंबर से जिले के सभी सरकारी स्कूल नए समय के अनुसार…

ठंड का असर: नूंह के 900 सरकारी स्कूलों में बदली टाइमिंग, 15 नवंबर से नया नियम लागू

नूंह.

सर्दी बढ़ने के साथ अब सरकारी स्कूल ों में पढ़ाई का समय भी बदल जाएगा। सुबह की ठंड में बच्चों को जल्दी घर से निकलने की परेशानी से बचाने के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने नई समय-सारिणी जारी की है। इसके तहत 15 नवंबर से जिले के सभी सरकारी स्कूल नए समय के अनुसार संचालित होंगे।

एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह 9:30 बजे पढ़ाई शुरू होगी और छुट्टी दोपहर 3:30 बजे होगी। वहीं, डबल शिफ्ट में चलने वाले स्कूलों की पहली पारी का समय भी बदल दिया गया है। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली पारी अब सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। पहले यह पारी सुबह सात बजे शुरू होती थी। यानी पहली शिफ्ट के विद्यार्थियों को अब स्कूल पहुंचने के लिए 55 मिनट अधिक मिलेंगे। दूसरी ओर, एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में भी सुबह की शुरुआत पहले के मुकाबले देरी से होगी।निदेशालय ने यह बदलाव मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किया है, ताकि बच्चों को कड़ाके की ठंड में सुबह जल्दी घर से न निकलना पड़े। स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव का उद्देश्य विद्यार्थियों की सुविधा के साथ पढ़ाई का नियमित संचालन बनाए रखना है।

सर्दियों में सुबह देर तक ठंड रहने और शाम को जल्दी अंधेरा होने के कारण विद्यार्थियों को आने-जाने में दिक्कत होती है। खासकर दूरदराज के गांवों से स्कूल पहुंचने वाले बच्चों को सुबह जल्दी घर से निकलना पड़ता है। समय में बदलाव से उन्हें राहत मिलेगी। जिले में कुल 900 राजकीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 498 राजकीय प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन सभी सरकारी स्कूल ों में करीब ढ़ाई लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में समय-सारिणी में बदलाव का असर जिले के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों पर पड़ेगा।

शिक्षा विभाग के अनुसार 15 नवंबर से संबंधित स्कूलों में नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों को भी नए समय के अनुसार कक्षाओं और अन्य गतिविधियों का संचालन करना होगा। 'निदेशालय शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 15 नवंबर से सरकारी स्कूल ों का समय बदला जा रहा है। सर्दियों में सुबह जल्दी आने से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नई समय-सारिणी में पढ़ाई का निर्धारित समय बनाए रखते हुए मौसम के अनुकूल बदलाव किया गया है। जिले के अभी स्कूलों में नए आदेशों के अनुसार कक्षाएं संचालित होंगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports