Vivo का महंगा फ्लैगशिप फोन जल्द होगा लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

 नई दिल्ली स्मार्टफोन की कीमत अब कहां तक पहुंच सकती है? इस सवाल का जवाब Vivo की आने वाली X500 सीरीज दे सकती है. कंपनी के नए फ्लैगशिप फोन की कीमत को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह कई लोगों को हैरान कर सकती है. लीक के मुताबिक, Vivo X500 Pro Max के एक…

Vivo का महंगा फ्लैगशिप फोन जल्द होगा लॉन्च, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

 नई दिल्ली

स्मार्टफोन की कीमत अब कहां तक पहुंच सकती है? इस सवाल का जवाब Vivo की आने वाली X500 सीरीज दे सकती है. कंपनी के नए फ्लैगशिप फोन की कीमत को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह कई लोगों को हैरान कर सकती है. लीक के मुताबिक, Vivo X500 Pro Max के एक खास फोटोग्राफी किट की कीमत 2.29 लाख रुपये तक हो सकती है. यानी इस फोन और इसके कैमरा एक्सेसरीज पैक की कीमत में एक प्रीमियम लैपटॉप या कई महंगे स्मार्टफोन खरीदे जा सकते हैं। 

Vivo X500 सीरीज में तीन फोन आने की उम्मीद है. इनमें Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max शामिल हैं. कंपनी ने अभी भारत में इनकी कीमत और लॉन्च की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. हालांकि, लीक और कंपनी के टीजर से संकेत मिल रहे हैं कि यह सीरीज नवंबर के आखिर तक भारतीय बाजार में आ सकती है. रिपोर्ट्स में 25 नवंबर की तारीख भी सामने आई है. अगर ये कीमतें सही साबित होती हैं, तो Vivo की यह सीरीज भारत के सबसे महंगे Android स्मार्टफोन में शामिल हो सकती है। 

Vivo X500 की कीमत कितनी हो सकती है?
टिप्स्टर संजू चौधरी के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, Vivo X500 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,19,999 रुपये हो सकती है. Vivo X500 Pro के इसी RAM और स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,49,999 रुपये बताई जा रही है. वहीं, Vivo X500 Pro Max के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये हो सकती है। 

Pro Max का 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला मॉडल 1,79,999 रुपये में आ सकता है. सबसे महंगा विकल्प इसका Master Photography Set हो सकता है, जिसकी कीमत 2,29,999 रुपये बताई गई है. हालांकि, ये सभी कीमतें लीक पर आधारित हैं. Vivo ने अभी इनकी पुष्टि नहीं की है. कुछ रिपोर्ट्स में ऑफलाइन स्टोर पर खास छूट मिलने की बात भी कही गई है. ऐसे में लॉन्च के समय फोन की प्रभावी कीमत अलग हो सकती है। 

आखिर क्या है 2.29 लाख रुपये वाला Master Set?
इस सीरीज में सबसे ज्यादा चर्चा Vivo X500 Pro Max के Master Set की हो रही है. इसकी कीमत सामान्य स्मार्टफोन से कहीं ज्यादा बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पैक में फोन के साथ फोटोग्राफी से जुड़े खास एक्सेसरीज मिल सकते हैं. इनमें कैमरा केस, माउंट और दो टेली-कन्वर्टर लेंस शामिल होने की उम्मीद है। 

टेली-कन्वर्टर लेंस की मदद से फोन के कैमरे की जूम क्षमता को बढ़ाया जा सकता है. ऐसे एक्सेसरीज उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं जो मोबाइल से दूर की चीजों, खेल, वन्यजीव या दूसरे खास सब्जेक्ट की तस्वीरें खींचते हैं. Vivo इससे पहले X300 Ultra के साथ भी फोटोग्राफी किट पेश कर चुका है. इसलिए X500 Pro Max का Master Set उसी रणनीति का अगला कदम हो सकता है. हालांकि, इसके बॉक्स में कौन-कौन से एक्सेसरीज मिलेंगे, यह कंपनी के आधिकारिक ऐलान के बाद ही साफ होगा। 

कैमरा होगा सबसे बड़ा दांव
Vivo की X सीरीज को खास तौर पर कैमरा और फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है. X500 सीरीज में भी कंपनी इसी पहचान को आगे बढ़ा सकती है. चीन में पेश किए गए मॉडल्स के स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, Vivo X500 में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है. इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Vivo X500 Pro Max इस सीरीज का सबसे महंगा और कैमरा-सेंट्रिक मॉडल होगा. इसमें 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. इस तरह का कैमरा दूर की चीजों की तस्वीरें लेने में मदद करता है. इसके अलावा फोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलने की जानकारी है. कैमरा सिस्टम पर ZEISS की ब्रांडिंग भी इस सीरीज की खासियत हो सकती है। 

बैटरी और डिस्प्ले में भी मिलेंगे बड़े फीचर्स
चीन में लॉन्च हुए Vivo X500 में 6.59 इंच का AM
OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इसमें MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर मिलता है. फोन में 7,500mAh की बैटरी दी गई है. यह 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। 

Vivo X500 Pro में 6.36 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है. वहीं, Pro Max में 6.85 इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. Pro और Pro Max मॉडल में MediaTek Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर दिया गया है. Pro Max में 8,000mAh की बैटरी मिलने की जानकारी है. तीनों फोन में Android 17 आधारित OriginOS 7 मिलने की उम्मीद है. हालांकि, भारत में आने वाले वेरिएंट के फीचर्स अलग हो सकते हैं। 

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports