,

14 नवंबर तक करें आवेदन और 15 दिसंबर तक बकाया जमा करने का मौका

गृहकर, जलकर और सीवरकर के बकाये पर ब्याज व सरचार्ज में मिलेगी नियमानुसार छूट लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की नगरीय सुविधाओं को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को राहत देने की दिशा में नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है। योजना के तहत गृहकर,…

14 नवंबर तक करें आवेदन और 15 दिसंबर तक बकाया जमा करने का मौका

गृहकर, जलकर और सीवरकर के बकाये पर ब्याज व सरचार्ज में मिलेगी नियमानुसार छूट

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की नगरीय सुविधाओं को बेहतर बनाने और आम नागरिकों को राहत देने की दिशा में नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है। योजना के तहत गृहकर, जलकर और सीवरकर के बकायेदारों को ब्याज और सरचार्ज में नियमानुसार छूट का लाभ मिल सकता है। ओटीएस के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2026 यानी शनिवार निर्धारित की गई है। ऐसे में पात्र बकायेदारों के पास आवेदन करने का अब अंतिम अवसर है। हालांकि, बकाया धनराशि जमा करने के लिए 15 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

योजना के तहत एक अप्रैल 2026 तक के लंबित बकाये की पूरी धनराशि जमा करने पर नियमानुसार ब्याज और सरचार्ज में छूट का प्रावधान है। नगर निगम की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की व्यवस्था की गई है।

घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
बकायेदार ओटीएस योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर 'ऑनलाइन आवेदन करें' विकल्प चुनकर नगर निकाय के रूप में नगर निगम का चयन करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी के माध्यम से लॉगिन कर प्रॉपर्टी आईडी, आवेदक का नाम तथा संपत्ति से जुड़ी जरूरी जानकारी भरकर आवेदन सबमिट करना होगा। पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति भी देखी जा सकती है।

आठों जोन में हेल्पडेस्क की सुविधा
ऑनलाइन आवेदन के अलावा लखनऊ नगर निगम ने अपने सभी आठ जोन में ओटीएस हेल्पडेस्क स्थापित किए हैं। यहां नागरिक योजना की जानकारी प्राप्त करने के साथ ऑफलाइन आवेदन भी जमा कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को हस्ताक्षर और मुहर लगी पावती उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आवेदन का प्रमाण उनके पास रहेगा।

नगर आयुक्त ने की समय रहते आवेदन करने की अपील
लखनऊ के नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नगरवासियों से अपील की है कि ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए 14 नवंबर तक अपना आवेदन अवश्य जमा कर दें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए सभी आठ जोन में हेल्पडेस्क के माध्यम से आवेदन संबंधी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। आवेदन स्वीकृत होने के बाद बकायेदार 15 दिसंबर तक निर्धारित धनराशि जमा कर नियमानुसार ब्याज और सरचार्ज में छूट का लाभ उठा सकते हैं।

नगर आयुक्त ने कहा कि समय पर संपत्ति कर जमा होने से नगर निगम के राजस्व में वृद्धि होती है। इससे शहर में विकास कार्यों, स्वच्छता, जलापूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports