,

राज्यपाल पटेल ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय परिवार के साथ किया पारंपरिक भोजन

भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जनजातीय गौरव दिवस के विशेष अवसर पर जनजातीय कृषक के घर पर परिजनों के साथ सहभोज किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल पटेल रविवार को कृषक भूपेंद्र अलावा के विकासखंड डही के ग्राम टिमरिया (स्कूलपुरा) स्थित  निवास पर पहुंचे। उनके परिवार…

राज्यपाल पटेल ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय परिवार के साथ किया पारंपरिक भोजन

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जनजातीय गौरव दिवस के विशेष अवसर पर जनजातीय कृषक के घर पर परिजनों के साथ सहभोज किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल पटेल रविवार को कृषक भूपेंद्र अलावा के विकासखंड डही के ग्राम टिमरिया (स्कूलपुरा) स्थित  निवास पर पहुंचे। उनके परिवार के साथ आत्मीय संवाद किया। राज्यपाल पटेल और केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर ने परिवार के सदस्यों के साथ सादगीपूर्ण माहौल में बड़े चाव से  पारंपरिक जनजातीय व्यंजनों का स्वाद लिया।
राज्यपाल की थाली में परोसे गये पारंपरिक व्यंजन
राज्यपाल पटेल को जनजातीय संस्कृति और परंपरा के अनुरूप  परोसे गए देसी भोजन में बाजरे और ज्वार की रोटी, मेथी की भाजी (साग), उड़द की दाल और लहसुन-धनिया की पारंपरिक चटनी (ठेचा) शामिल थी।
राज्यपाल ने बच्चों से की आत्मीय मुलाकात
राज्यपाल पटेल ने भोजन के बाद कृषक भूपेंद्र के परिवार से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को स्नेह दिया और परिवार के सदस्यों के साथ घर के आंगन में यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं। राज्यपाल पटेल की इस सादगी और सहज व्यवहार से परिवार सहित ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर ने इस आत्मीय मुलाकात के अवसर पर कहा कि जनजातीय समाज की सादगी, अपनापन और समृद्ध खान-पान की परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत का अनमोल हिस्सा है। हमारी संस्कृति, हमारी विरासत है। यही हमारी पहचान है, यही हमारा गौरव है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports