2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वनडे वर्ल्ड कप भारत में होंगे

नई दिल्ली   क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने 2035 तक के लिए ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। आईसीसी की बैठक इंडोनेशिया के बाली में हुई जिसमें 2035 तक के कैलेंडर को अंतिम मंजूरी दी गई है।इसके तहत भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और 2031 में संयुक्त रूप से वनडे…

2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वनडे वर्ल्ड कप भारत में होंगे

नई दिल्ली  
क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने 2035 तक के लिए ग्लोबल क्रिकेट कैलेंडर जारी कर दिया है। आईसीसी की बैठक इंडोनेशिया के बाली में हुई जिसमें 2035 तक के कैलेंडर को अंतिम मंजूरी दी गई है।इसके तहत भारत 2029 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा और 2031 में संयुक्त रूप से वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा। इस शेड्यूल में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, चैंपियंस ट्रॉफी और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल शामिल हैं।
 
कब और कहां होगा अगला टी20 विश्व कप
आईसीसी द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे। इसके बाद 2030 में इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड इस टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी करेंगे। टी20 विश्व कप के अगले संस्करण 2032 और 2034 में आयोजित किए जाएंगे, हालांकि इनके मेजबानों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं।
 
2031 में किस महीने में होगा विश्व कप?
अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे विश्व कप के बाद यह टूर्नामेंट 2031 में भारतीय उपमहाद्वीप में लौटेगा। भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से नौ अक्तूबर से 23 नवंबर 2031 तक पुरुष क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करेंगे। इससे पहले, 2023 में वनडे विश्व कप की मेजबानी भारत को मिली थी, जहां टीम फाइनल तक पहुंची और अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी। इसके बाद 2035 में भी वनडे विश्व कप का आयोजन अक्तूबर-नवंबर के दौरान होगा। हालांकि, इस संस्करण के मेजबान देश का एलान अभी नहीं किया गया है।
 
इंग्लैंड में होंगे डब्ल्यूटीसी के दो और फाइनल
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल पहले की तरह हर दो साल में जून महीने में आयोजित किया जाएगा। इंग्लैंड को 2029 और 2031 के फाइनल की मेजबानी सौंपी गई है। वहीं, 2033 और 2035 के फाइनल के मेजबान अभी तय नहीं किए गए हैं।
 
घरेलू मैदान पर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब बचाने का मौका
आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी का अगला संस्करण 2029 में भारत में खेला जाएगा। टूर्नामेंट नौ से 28 अक्तूबर तक आयोजित होगा। इसके बाद 2033 में चैंपियंस ट्रॉफी का अगला संस्करण खेला जाएगा, जिसके मेजबान की घोषणा होना बाकी है। भारत को 2006 के बाद पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के अधिकार मिले हैं। भारत चैंपियंस ट्रॉफी का मौजूदा चैंपियन है और अब उसके पास अपने घरेलू दर्शकों के सामने अपना खिताब बरकरार रखने का मौका होगा।

दीर्घकालिक योजना पर क्या बोले आईसीसी सीईओ
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजोग गुप्ता ने कहा कि आईसीसी टूर्नामेंटों का कार्यक्रम वैश्विक क्रिकेट व्यवस्था का अहम हिस्सा है। ये प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए क्रिकेट के सबसे बड़े अवसर उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने कहा, 'इन टूर्नामेंटों का कार्यक्रम पहले से तय होने से खिलाड़ियों और सदस्य देशों को बेहतर तैयारी, मजबूत हाई-परफॉर्मेंस कार्यक्रम और व्यवस्थित क्रिकेट कैलेंडर तैयार करने में मदद मिलेगी।' फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पुरुष वनडे विश्व कप का मौजूदा चैंपियन है। दक्षिण अफ्रीका के पास विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मेस है, जबकि भारत मौजूदा टी20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियन है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports