दिग्विजय के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने पूछा- राम दर्शन या अजमेर शरीफ की यात्रा?

भोपाल  मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पर बिना नाम लिए की गई टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन पर सनातन धर्म और संत…

दिग्विजय के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने पूछा- राम दर्शन या अजमेर शरीफ की यात्रा?

भोपाल 
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा पर बिना नाम लिए की गई टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। दिग्विजय सिंह के बयान पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उन पर सनातन धर्म और संत समाज को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

केसवानी ने सवाल उठाया कि दिग्विजय सिंह अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने निकले हैं या अजमेर शरीफ की यात्रा पर, क्योंकि उनकी पूरी यात्रा में सनातन पर कटाक्ष और साधु-संतों की आलोचना ही प्रमुखता से दिखाई दे रही है।

'पहले जानकारी जुटाएं दिग्विजय सिंह'
केसवानी ने कहा कि दिग्विजय सिंह को धार्मिक आस्था और संतों के सम्मान के विषय में टिप्पणी करने से पहले तथ्यों की जानकारी जुटानी चाहिए। उन्होंने पंडित प्रदीप मिश्रा के पुत्र राघव को लेकर किए गए दावे पर भी सवाल उठाए और कहा कि आठवीं कक्षा में उत्तीर्ण हुए बच्चे को फेल बताकर किस तरह की राजनीति की जा रही है?

'राम के दर्शन करने निकले हैं या अजमेर शरीफ की यात्रा पर?'
भाजपा प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि वे अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने निकले हैं या अजमेर शरीफ की यात्रा पर। अपनी पूरी यात्रा में वे सनातन धर्म को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी किसी संत को निशाना बनाया जाता है तो कभी किसी कथावाचक पर कटाक्ष किया जाता है। साधु-संतों की आलोचना करके सुर्खियां बटोरना ही उनकी राजनीति का हिस्सा बनता जा रहा है। धार्मिक विषयों पर राजनीतिक टिप्पणी करने के बजाय उन्हें पहले तथ्यों की पुष्टि करनी चाहिए।

'आठवीं में पास बच्चे को फेल बताकर कौन-सी राजनीति कर रहे हैं?'
पंडित प्रदीप मिश्रा के बेटे राघव को लेकर दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर डॉ. केसवानी ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि राघव आठवीं कक्षा में उत्तीर्ण हुआ था, लेकिन दिग्विजय सिंह उसे फेल करार देने का काम कर रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर टिप्पणी करने से पहले तथ्यों की जांच करना जरूरी है। लेकिन यहां तो संतों और उनके परिवारों को लेकर भी ऐसी बातें कही जा रही हैं, जिनकी सत्यता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

'फेक न्यूज फैलाकर सुर्खियां बटोरना बंद करें'
डॉ. केसवानी ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह संतों और सनातन धर्म को लेकर भ्रामक बातें फैलाकर राजनीतिक सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सनातन पर सवाल उठाने और साधु-संतों को कटघरे में खड़ा करने से किसी की धार्मिक आस्था समाप्त नहीं होने वाली। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है। इतिहास में अनेक आक्रमण हुए, अनेक शक्तियों ने इसे समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन सनातन की परंपरा आज भी कायम है।

'सनातन का कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगी कांग्रेस'
डॉ. दुर्गेश केसवानी ने कहा कि सनातन धर्म न तो आक्रांताओं के प्रयासों से समाप्त हुआ, न मुगलों के शासनकाल में खत्म हुआ और न ही दिग्विजय सिंह या उनकी कांग्रेस पार्टी इसे समाप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि जिसने भी सनातन को मिटाने की चेष्टा की, वह इतिहास में समाप्त हो गया, लेकिन सनातन धर्म आज भी जीवित है और आगे भी रहेगा।

दिग्विजय सिंह की टिप्पणी से बढ़ा सियासी विवाद
दिग्विजय सिंह ने एक कथावाचक पर बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए कहा था कि बच्चों को पढ़ाई करने की जरूरत नहीं है, बस भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाओ और परीक्षा में पास हो जाओ। उन्होंने कथावाचक के बेटे का उदाहरण देते हुए उसके फेल होने की बात कही थी। इसी टिप्पणी को पंडित प्रदीप मिश्रा से जोड़कर देखा जा रहा है। अब भाजपा प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने इस बयान पर पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह की धार्मिक टिप्पणियों और संत समाज को लेकर उनके रुख पर सवाल खड़े किए हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports