,

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पलटा लेबर कोर्ट का आदेश, शनिवार की ड्यूटी पर नहीं मिलेगा अतिरिक्त मुआवजा

चंडीगढ़. हरियाणा रोडवेज में शनिवार को ड्यूटी करने वाले तकनीकी कर्मचारियों के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल इस आधार पर कि मंत्रालयिक कर्मचारियों को शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलती है, तकनीकी कर्मचारियों को शनिवार की ड्यूटी के बदले अलग से आर्थिक मुआवजे…

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पलटा लेबर कोर्ट का आदेश, शनिवार की ड्यूटी पर नहीं मिलेगा अतिरिक्त मुआवजा

चंडीगढ़.

हरियाणा रोडवेज में शनिवार को ड्यूटी करने वाले तकनीकी कर्मचारियों के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि केवल इस आधार पर कि मंत्रालयिक कर्मचारियों को शनिवार और रविवार की छुट्टी मिलती है, तकनीकी कर्मचारियों को शनिवार की ड्यूटी के बदले अलग से आर्थिक मुआवजे या प्रतिपूरक अवकाश का अधिकार नहीं मिल जाता। इसके लिए यह साबित करना होगा कि कर्मचारी ने सप्ताह में निर्धारित 48 घंटे से अधिक काम किया है और उस अतिरिक्त काम के बदले उसे कोई मुआवजा नहीं दिया गया।

तीन साल की अवधि का आर्थिक लाभ देने का निर्देश
जस्टिस कीर्ति सिंह ने हरियाणा सरकार की याचिका स्वीकार करते हुए औद्योगिक न्यायाधिकरण-सह-श्रम अदालत, चंडीगढ़ के 26 अक्टूबर 2021 के आदेश को रद कर दिया। श्रम अदालत ने हरियाणा रोडवेज में मैकेनिक के पद पर कार्यरत हरूप सिंह व अन्य को शनिवार को काम करने के बदले तीन वर्ष की अवधि का आर्थिक लाभ देने के निर्देश दिए थे। मामले के अनुसार, हरूप सिंह व अन्य हरियाणा रोडवेज के चंडीगढ़ कार्यालय में मैकेनिक पद पर कार्यरत हैं। उनका तर्क था कि विभाग में मंत्रालयिक कर्मचारियों को शनिवार और रविवार दोनों दिन अवकाश मिलता है, जबकि तकनीकी कर्मचारियों को शनिवार को भी ड्यूटी करनी पड़ती है। इसलिए उन्हें शनिवार को किए गए काम के बदले आर्थिक लाभ मिलना चाहिए।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports