,

दीपक टंडन की जमानत याचिका खारिज, प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर पहुंची पुलिस

बिलासपुर. रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन को अदालत से बड़ा झटका लगा है। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI टूल की मदद से तस्वीरों में छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार दीपक टंडन की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। नवम सत्र न्यायाधीश की…

दीपक टंडन की जमानत याचिका खारिज, प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर पहुंची पुलिस

बिलासपुर.

रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन को अदालत से बड़ा झटका लगा है। फर्जी खबरें प्रकाशित करने, AI टूल की मदद से तस्वीरों में छेड़छाड़ करने और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित कर लोगों को ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार दीपक टंडन की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। नवम सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला सुनाया।

पुलिस के मुताबिक, दीपक टंडन पर न्यूज पोर्टल की आड़ में लोगों की छवि खराब करने वाली भ्रामक खबरें प्रकाशित करने का आरोप है। आरोप है कि AI टूल की मदद से लोगों की तस्वीरों में छेड़छाड़ कर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री तैयार करता था। इसके बाद ऐसी तस्वीरें और भ्रामक खबरें प्रसारित कर संबंधित लोगों से रुपये वसूलने के लिए दबाव बनाया जाता था। इस मामले में तिफरा निवासी मणिशंकर पांडेय की शिकायत पर सिरगिट्टी थाने में अपराध दर्ज किया गया था।

6 नवंबर को रायपुर से हुई थी गिरफ्तारी
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 6 नवंबर को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से दीपक टंडन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए थे। पुलिस का दावा है कि मोबाइल की जांच में आपत्तिजनक फोटो, वीडियो और ऑडियो सामग्री मिली है।

दीपक को प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लेकर पहुंची पुलिस
वहीं अब खबर है कि पुलिस दीपक टंडन को बिलासपुर से प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर लेकर पहुंची है, जिसे कोर्ट में पेश किया गया। दीपक टंडन और पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ रायपुर, कोरबा और सक्ती समेत प्रदेशभर में लगभग 10 FIR दर्ज दर्ज है। उनपर होटल पर अवैध कब्जा, जमीन की धोखाधड़ी, फर्जी सौदे, फॉर्च्यूनर कार बेचने के नाम पर 20 लाख की ठगी, कोयला कारोबारियों और SECL में ठेका दिलाने के नाम पर भी ठगी, पैसे मांगने पर धमकी देने और AI तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेलिंग का भी आरोप है। दीपक टंडन का नाम पूर्व डीएसपी कल्पना वर्मा से जुड़े विवाद में भी सामने आ चुका है। फिलहाल पुलिस जब्त मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports