,

कनाडा में सनसनीखेज वारदात, पंजाबी कपल का मर्डर कर फरार हुए हमलावर

चंडीगढ़. कनाडा के सरे शहर में वॉलमार्ट स्टोर की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने कार में बैठे पंजाबी मूल के 23 वर्षीय युवक और उसकी 24 वर्षीय गर्लफ्रेंड की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने लाल रंग की फोर्ड मस्टैंग कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस को वारदात के करीब 13 मिनट बाद घटनास्थल…

कनाडा में सनसनीखेज वारदात, पंजाबी कपल का मर्डर कर फरार हुए हमलावर

चंडीगढ़.

कनाडा के सरे शहर में वॉलमार्ट स्टोर की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने कार में बैठे पंजाबी मूल के 23 वर्षीय युवक और उसकी 24 वर्षीय गर्लफ्रेंड की गोलियां मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने लाल रंग की फोर्ड मस्टैंग कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

पुलिस को वारदात के करीब 13 मिनट बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक सफेद रंग की सेडान कार जलती हुई मिली। शुरुआती जांच में दोनों हत्याओं के पीछे संगठित अपराध की आशंका जताई जा रही है। ब्रिटिश कोलंबिया की इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (IHIT) की सार्जेंट फ्रेडा फोंग ने सोमवार को बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि हमलावरों ने विशेष रूप से इस जोड़े को निशाना बनाया था। दोनों पड़ोसी शहर डेल्टा के रहने वाले थे और दक्षिण एशियाई मूल के थे। शुरुआती मीडिया रिपोर्टों में उन्हें पंजाब मूल का बताया गया है, हालांकि कनाडा पुलिस ने अभी उनके भारतीय मूल के गांव, राष्ट्रीयता और पारिवारिक पृष्ठभूमि की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

15 नवंबर को हुई थी वारदात 
यह वारदात 15 नवंबर की रात करीब 10 बजकर 38 मिनट पर सरी के 88 एवेन्यू और 124 स्ट्रीट के पास स्थित वॉलमार्ट की पार्किंग में हुई। गोली लगने से घायल युवक और युवती को मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और आपातकालीन चिकित्सा दल ने बचाने का प्रयास किया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ समय बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कनाडा की इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम (आईएचआईटी) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में वारदात सुनियोजित दिखाई दे रही है। जांचकर्ताओं को संगठित अपराध से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमले के पीछे व्यक्तिगत दुश्मनी, आपराधिक गिरोह की रंजिश या कोई अन्य वजह थी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports