,

गोमती तट पर दिखी ‘एक भारत’ की झलक, आध्यात्मिक गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

गोमती तीरे उतरा 'समूचा भारत',आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी 1090 पर लगी प्रदर्शनी में प्रदेशवासियों ने किया 'योगी की पाती' का अवलोकन संकल्प, संवाद और संवेदना से 25 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन में आए बदलाव पर आमजन ने प्रकट किए मनोभाव 'रंग दे बसंती' के मंच पर हुआ अध्यात्म, सूफी और भारतीय संस्कृति का संगम…

गोमती तट पर दिखी ‘एक भारत’ की झलक, आध्यात्मिक गंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

गोमती तीरे उतरा 'समूचा भारत',आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

1090 पर लगी प्रदर्शनी में प्रदेशवासियों ने किया 'योगी की पाती' का अवलोकन

संकल्प, संवाद और संवेदना से 25 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन में आए बदलाव पर आमजन ने प्रकट किए मनोभाव

'रंग दे बसंती' के मंच पर हुआ अध्यात्म, सूफी और भारतीय संस्कृति का संगम

गोपाष्टमी पर राधेकृष्ण, हर हर महादेव शंभू-काशी विश्वनाथ की जय, ॐ नमः शिवाय आदि भजनों पर रात तक झूमते रहे युवा

लखनऊ,
गोमती तीरे 1090 चौराहे पर  'समूचा भारत' उमड़ा और 'योगी की पाती' का अवलोकन किया। सभी ने 2017 के पश्चात 'उत्सव प्रदेश' के रूप में पहचान बनाने वाले नए उत्तर प्रदेश को अपने नजरिए से भी देखा। लोगों ने कैनवास पर अपने मनोभाव लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस अनूठी पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। वहीं 'रंग दे बसंती' के मंच पर अध्यात्म, सूफी और भारतीय संस्कृति का संगम भी हुआ। 

जनप्रतिनिधियों ने भी किया अवलोकन
'योगी की पाती' के 50 सप्ताह से अधिक होने पर जनप्रतिनिधियों ने भी मंगलवार को अवलोकन किया। सलोन विधायक अशोक कुमार ने मंगलवार की दोपहर 'योगी की पाती' का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बने सर्वोत्तम प्रदेश के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प, संवाद और संवेदना से 25 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन में आए बदलाव को भी रेखांकित किया। 

प्रदेशवासियों ने रखे मनोभाव 
प्रदेशवासियों ने 'योगी की पाती' का अवलोकन कर मंच पर लगे कैनवास पर अपने मनोभाव भी लिखे। लखनऊ की अमृता साहू ने लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जीवन और विचार हमारा मार्गदर्शन करते हैं। अलीगढ़ के चंद्र प्रकाश सिंह ने 'योगी की पाती' को संवाद का बेहतरीन माध्यम बताया। महेश चंद्र विंद ने सीएम योगी की विचारधारा से समूचे प्रदेशवासियों को प्रभावित बताया। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों ने भी अपने अंतःकरण की आवाज को लेखनी से प्रकट किया। 

हर हर महादेव शंभू-काशी विश्वनाथ की जय, ॐ नमः शिवाय आदि भजनों पर झूमे युवा
रंग दे बसंती के मंच पर आरजे प्रतीक ने गाइये गणपति जगवंदन, हनुमान चालीसा, श्रीराम-जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, हर हर महादेव शंभू-काशी विश्वनाथ की जय, ॐ नमः शिवाय, वृंदावन जाऊंगी- कभी न लौटकर आऊंगी, गोपाष्टमी पर छोटी सी गैया-छोटे छोटे ग्वाल आदि भजनों की अनुपम प्रस्तुति दी। प्रतीक के भजनों पर युवा थिरक उठे। गिटार पर आर्यन, कीबोर्ड पर अर्जुन, ड्रम पर विट्ठल ने संगत की। सभी ने आध्यात्मिक गंगा में डुबकी लगाई। 

विनायक, आयुष व शिवम बने विजेता
इस दौरान क्विज का भी आयोजन किया गया। क्विज में विनायक, आयुष पटेल व शिवम माधव ने सही जवाब देकर विजयश्री हासिल की। अंत में सूचना निदेशक विशाल सिंह ने गायकों/ वाद्ययंत्र कलाकारों व क्विज के विजेताओं को सम्मानित किया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports