,

भाजपा की समरसता यात्रा आज होगी शुरू, जालंधर से काशी तक तय करेगी 2558 किलोमीटर का सफर

जालंधर. भाजपा की सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा बुधवार को जालंधर के रायपुर रसूलपुर से रवाना होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह यात्रा जालंधर से शुरू होकर 2,558 किलोमीटर का सफर तय करेगी और 3 दिसंबर को वाराणसी में समाप्त…

भाजपा की समरसता यात्रा आज होगी शुरू, जालंधर से काशी तक तय करेगी 2558 किलोमीटर का सफर

जालंधर.

भाजपा की सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा बुधवार को जालंधर के रायपुर रसूलपुर से रवाना होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन यात्रा का शुभारंभ करेंगे। गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित यह यात्रा जालंधर से शुरू होकर 2,558 किलोमीटर का सफर तय करेगी और 3 दिसंबर को वाराणसी में समाप्त होगी।

समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है। भाजपा के प्रदेश सचिव एवं जालंधर के प्रभारी सूरज भारद्वाज ने कहा कि यह धार्मिक और सामाजिक आयोजन है, राजनीतिक रैली नहीं। इसी वजह से यात्रा के शुभारंभ के लिए तैयार पंडाल में भाजपा के झंडे नहीं लगाए जाएंगे। मंच दो लेयर में बनाया गया है। संत ऊपर बैठेंगे और भाजपा नेता दूसरी पंक्ति में रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्री गुरु रविदास जी महाराज के जीवन, उनकी शिक्षाओं तथा समानता, भक्ति, सामाजिक एकता और मानवता के संदेश को देश के विभिन्न हिस्सों में व्यापक स्तर पर 2 करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला, पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, गेजा राम वाल्मीकि, सुशील रिंकू, महासचिव रजनीश धीमान, पंजाब स्टेट मीडिया हेड विनीत जोशी, एस.एस. चन्नी और एस.आर. लद्धड़ भी उपस्थित थे।

केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि यह यात्रा जालंधर से शुरू होकर होशियारपुर, मुकेरियां, पठानकोट, बटाला, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, संगरूर, लुधियाना, रोपड़ और मोहाली होते हुए चंडीगढ़ में प्रवेश करेगी। यह यात्रा पंजाब में पांच दिनों के दौरान 17 जिलों में लगभग 700 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
उन्होंने बताया कि यह यात्रा सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 46 शहरों से होकर गुजरेगी। इस दौरान 29 बड़े कार्यक्रम और 27 जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद यात्रा विभिन्न राज्यों से होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंचेगी और 3 दिसंबर को वाराणसी स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज के जन्मस्थान सीर गोवर्धनपुर में संपन्न होगी। यात्रा के रूट में शामिल राज्यों और शहरों का विवरण साझा करते हुए केवल सिंह ढिल्लों ने बताया कि यह यात्रा पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports