,

कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस में वापसी पर चन्नी का तंज, बोले- ED का दबाव भी नहीं बदलेगा फैसला

तलवंडी साबो/बठिंडा. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता अमरिंदर सिंह ने सोमवार को सोनिया गांधी की किताब के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान वो INDIA ब्लॉक नेताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठे हुए नजर आए थे। इन घटनाक्रम के बाद उनकी कांग्रेस में लौटने की बातें चल रही हैं। हालांकि,…

कैप्टन अमरिंदर की कांग्रेस में वापसी पर चन्नी का तंज, बोले- ED का दबाव भी नहीं बदलेगा फैसला

तलवंडी साबो/बठिंडा.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता अमरिंदर सिंह ने सोमवार को सोनिया गांधी की किताब के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस दौरान वो INDIA ब्लॉक नेताओं के साथ पहली पंक्ति में बैठे हुए नजर आए थे। इन घटनाक्रम के बाद उनकी कांग्रेस में लौटने की बातें चल रही हैं।

हालांकि, कांग्रेस के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया है कि अमरिंदर सिंह कांग्रेस में नहीं लौटेंगे। चरणजीत सिंह चन्ना का कहना है कि अमरिंदर सिंह के लिए अब ऐसा कर पाना मुश्किल है। उनका कहना है कि कैप्टन पर जो दबाव है वो उनकी वजह से कांग्रेस में वापस नहीं आएंगे।

चरणजीत सिंह चन्नी का दावा
चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा कि कैप्टन पर ईडी के मामलों का दबाव है। इसलिए उनकी कांग्रेस में वापसी संभव नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के पुस्तक विमोचन समारोह में कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी और उनकी पार्टी में वापसी की चर्चाओं पर चन्नी ने कहा कि पुरानी सांझ के कारण लगाव होना स्वाभाविक है। कैप्टन के गांधी परिवार के साथ अच्छे संबंध रहे हैं, इसी वजह से वो इस समारोह में पहुंचे थे। बता दें कि अमरिंदर सिंह ने पांच साल पहले कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से हटाया गया था। उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया गया था।

राहुल गांधी ने बताया था कैसा था कैप्टन से संबंध
अपनी मां की किताब के विमोचन के अवसर पर राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के परिवार के साथ संबंधों का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि आप विश्वास नहीं करेंगे जब मैं कहूंगा कि हमने उन्हें राजीव गांधी और सोनिया गांधी को लड़ते हुए सिर्फ एक बार देखा था। उन्होंने बताया कि उनके पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी के साथ बहस के समय वे अमरिंदर सिंह से फोन पर बात कर रहे थे। यह एक संयोग की बात है कि मेरे पिता अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे जब यह हुआ।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed