,

वन विकास निगम द्वारा वन विहार के 6 भालुओं को एक वर्ष के लिये लिया जायेगा गोद

वन्य-जीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भोपाल मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत गुरुवार 19 नवम्बर को सुबह 11 बजे वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत की उपस्थिति में वन्य-जीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल की जा…

वन विकास निगम द्वारा वन विहार के 6 भालुओं को एक वर्ष के लिये लिया जायेगा गोद

वन्य-जीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल

भोपाल
मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत गुरुवार 19 नवम्बर को सुबह 11 बजे वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामनिवास रावत की उपस्थिति में वन्य-जीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल के 6 भालुओं को एक वर्ष के लिये उन पर होने वाले व्यय की राशि 6 लाख रुपये से गोद लिया जायेगा।

वन विकास निगम द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व निधि से की जा रही इस पहल का मुख्य उद्देश्य वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वन्य-जीवों के संरक्षण, संवर्धन, बेहतर देखभाल, आहार और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं में सहयोग करना है। इससे वन्य-जीव संरक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही समाज में वन्य-जीवों के प्रति संवेदनशीलता एवं संरक्षण की भावना भी विकसित होगी।

मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम पर्यावरण संरक्षण, वन संवर्धन और जैव विविधता के संरक्षण के लिये निरंतर कार्य कर रहा है। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के 6 भालुओं को गोद लेने की यह पहल इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में वन विकास निगम के उपाध्यक्ष श्री राम मोहन सिंह बघेल, प्रबंध संचालक श्री मनोज कुमार, उप महाप्रबंधक श्री संजय कुमार जैन और वन विकास निगम एवं वन विहार राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed