,

चाचा-भतीजे का अनोखा जुगाड़, पराली के कारोबार से की बंपर कमाई

फरीदकोट. हर साल धान की कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने से पाकिस्तान स्थित पंजाब से दिल्ली तक सभी प्रदूषण से परेशान हो जाते हैं। लेकिन, फरीदकोट के दो किसान चाचा-भतीजे ने यू-ट्यूब से सीख एक ऐसा जुगाड़ तैयार किया है, जिससे अब दोनों पराली से कमाई भी कर रहे हैं। गांव सुक्खनवाला के…

चाचा-भतीजे का अनोखा जुगाड़, पराली के कारोबार से की बंपर कमाई

फरीदकोट.

हर साल धान की कटाई के बाद खेतों में पराली जलाने से पाकिस्तान स्थित पंजाब से दिल्ली तक सभी प्रदूषण से परेशान हो जाते हैं। लेकिन, फरीदकोट के दो किसान चाचा-भतीजे ने यू-ट्यूब से सीख एक ऐसा जुगाड़ तैयार किया है, जिससे अब दोनों पराली से कमाई भी कर रहे हैं।

गांव सुक्खनवाला के चाचा जगदीप सिंह और भतीजे बहादुर सिंह ने पराली को जलाने के बजाय उससे उपयोगी ठोस ईंधन तैयार करने का प्रोजेक्ट शुरू किया है। हैरानी की बात है कि ये जुगाड़ उन्होंने यू-ट्यूब से वीडियो देख खुद तैयार किया है, जिसमें उन्होंने करीब 14 लाख रुपये की लागत लगाई। एक यूनिट तैयार किया गया है। जिसमें पराली और चावल के छिलकों से एक ईंधन तैयार किया जा रहा है, जो लकड़ी और कोयले के विकल्प बन रहा है।  जानकारी के अनुसार जगदीप सिंह और बहादुर सिंह करीब 20 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं और पिछले लगभग 15 वर्षों से अपने खेतों में पराली नहीं जला रहे हैं। हर सीजन में पराली प्रबंधन और पर्यावरण को होने वाले नुकसान को देखते हुए उन्होंने कोई स्थायी रास्ता निकालने की सोची। जगदीप सिंह को यू-ट्यूब के माध्यम से पराली से ईंधन बनाने की तकनीक का पता चला।

रिसर्च के बाद शुरू किया यूनिट
पंजाब में इस तरह की व्यवस्था न मिलने पर वे हरियाणा के पिंजौर गए, जहां उन्होंने इस तकनीक को बारीकी से समझा। वहां बने ईंधन को खरीदकर और जलाकर उसकी गुणवत्ता परखी। संतोषजनक परिणाम मिलने के बाद उन्होंने अपने गांव सुक्खनवाला में यह यूनिट स्थापित की। इस प्रक्रिया में लगभग 30 प्रतिशत पराली और 70 प्रतिशत चावल के छिलके तथा अन्य फसल अवशेषों का उपयोग किया जाता है। सबसे पहले इन अवशेषों को बारीक चूरे में बदला जाता है। इसके बाद मशीनों की मदद से सुखाकर और विशेष प्रक्रिया के जरिए ठोस ईंधन तैयार किया जाता है। तैयार ईंधन का आकार और मजबूती लकड़ी के टुकड़ों जैसी होती है, जिसका उपयोग खाना पकाने और व्यावसायिक कार्यों में किया जा सकता है।

जानें कैसे तैयार होता है ईंधन –
कच्चे माल का अनुपात: इस प्रक्रिया में लगभग 30 प्रतिशत पराली और 70 प्रतिशत चावल के छिलके तथा अन्य फसल अवशेष मिलाए जाते हैं।
बारीक चूरा बनाना: सबसे पहले पराली, बाकी कृषि अवशेषों को मशीनों के जरिए बारीक चूरे में बदला जाता है।
सुखाना और प्रोसेसिंग: तैयार चूरे को मशीनों से सुखाकर एक विशेष प्रक्रिया से गुजारा जाता है।
ठोस ईंधन का रूप: इस प्रक्रिया के बाद लकड़ी के टुकड़ों जैसा सख्त और ठोस ईंधन तैयार हो जाता है।
उपयोग और सप्लाई: यह ईंधन खाना पकाने और व्यावसायिक जरूरतों के लिए स्कूलों में मिड-डे मील व ढाबों तक भेजा जाता है।

मिड-डे मील हो रहा तैयार
फिलहाल इस यूनिट में तैयार ईंधन कुछ स्कूलों में मिड-डे मील पकाने और स्थानीय ढाबों तक पहुंचाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि स्कूलों की रसोई, ढाबों, तंदूरों और ईंट भट्ठों में इस ईंधन का इस्तेमाल बढ़े तो मांग में तेजी आ सकती है। इससे पराली का बेहतर निस्तारण होने के साथ-साथ लकड़ी पर निर्भरता भी घटेगी। चाचा-भतीजे ने अभी अपने खेतों की पराली से शुरुआत की है, लेकिन सरकारी प्रोत्साहन, तकनीकी मदद और बाजार मिलने पर वे अन्य किसानों से पराली एकत्रित कर उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि ऐसी पहल को बढ़ावा मिलने से पराली जलाने की समस्या पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports