21 नवंबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह, जानें गन्ने का मंडप बनाने की परंपरा

देवउठनी एकादशी के बाद तुलसी-शालिग्राम का विवाह कराया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप और माता तुलसी का विवाह पूरे विधि-विधान से कराया जाता है. इस साल तुलसी-शालिग्राम विवाह 21 नवंबर को होगा. तुलसी-शालिग्राम विवाह में गन्ने का मंडप बनाने की एक खास परंपरा है. आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह में…

21 नवंबर को तुलसी-शालिग्राम विवाह, जानें गन्ने का मंडप बनाने की परंपरा

देवउठनी एकादशी के बाद तुलसी-शालिग्राम का विवाह कराया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप और माता तुलसी का विवाह पूरे विधि-विधान से कराया जाता है. इस साल तुलसी-शालिग्राम विवाह 21 नवंबर को होगा. तुलसी-शालिग्राम विवाह में गन्ने का मंडप बनाने की एक खास परंपरा है. आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह में गन्ने का मंडप क्यों बनाया जाता है और इसका पौराणिक महत्व क्या है.

तुलसी विवाह में क्यों बनाते हैं गन्ने का मंडप?
तुलसी विवाह के दौरान गन्ने का मंडप बनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. इसके पीछे धार्मिक और प्रतीकात्मक महत्व जुड़ा हुआ है. धार्मिक परंपरा में गन्ना मिठास, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसलिए तुलसी-शालिग्राम में गन्ने का मंडप बनाकर सुख-शांति, समृद्धि और दांपत्य जीवन में मिठास बने रहने की कामना की जाती है.

वृंदा के श्राप से शालिग्राम बने भगवान विष्णु
पौराणिक कथा के अनुसार, वृंदा नाम की एक स्त्री का विवाह असुरराज जालंधर से हुआ था. वृंदा भगवान विष्णु की परम भक्त और पतिव्रता थीं. उनके पतिव्रत धर्म के प्रभाव से जालंधर बेहद शक्तिशाली हो गया था. देवताओं के लिए उसे पराजित करना मुश्किल हो रहा था. इसलिए जालंधर का अंत करने के लिए भगवान विष्णु ने उसकी पत्नी वृंदा के पतिव्रत धर्म भंग किया था.

जब वृंदा को इस छल का पता चला तो उन्होंने भगवान विष्णु को पत्थर बन जाने का श्राप दे दिया. भगवान विष्णु ने उनका श्राप स्वीकार कर लिया और शालिग्राम पत्थर के रूप में प्रकट हुए. इसके बाद वृंदा ने अपने प्राण त्याग दिए. मान्यता है कि उनकी राख से तुलसी का पौधा उत्पन्न हुआ. तब भगवान विष्णु ने तुलसी को वरदान दिया कि शालिग्राम स्वरूप में उनकी पूजा तुलसी दल के बिना अधूरी मानी जाएगी. इसी मान्यता के चलते हर साल देवउठनी एकादशी के बाद तुलसी और शालिग्राम के विवाह का आयोजन किया जाता है.

तुलसी विवाह के उपाय
जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है या विवाह से जुड़ी बाधाएं आ रही हैं, वे देवउठनी एकादशी के बाद तुलसी विवाह का आयोजन कर सकते हैं. इस दिन श्रद्धापूर्वक तुलसी और शालिग्राम का विवाह कराने की परंपरा है. मान्यता है कि विधि-विधान से तुलसी विवाह कराने पर विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं. साथ ही दांपत्य जीवन में सुख, प्रेम और सामंजस्य बना रहता है. इस अवसर पर तुलसी के पौधे को सजाकर गन्ने का मंडप बनाया जाता है और विवाह की सभी पारंपरिक रस्में निभाई जाती हैं.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports