,

पंचकूला के लोगों को मिलेगी साइकिल और ई-बाइक की सुविधा, 30 नए स्टैंड बनेंगे; 20 पुराने होंगे चालू

पंचकूला  शहर में पर्यावरण संरक्षण और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू किया गया साइकिल प्रोजेक्ट एक बार फिर पटरी पर लौटने की तैयारी में है लंबे समय से बंद पड़े इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने के लिए नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। निगम की ओर…

पंचकूला के लोगों को मिलेगी साइकिल और ई-बाइक की सुविधा, 30 नए स्टैंड बनेंगे; 20 पुराने होंगे चालू

पंचकूला
 शहर में पर्यावरण संरक्षण और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू किया गया साइकिल प्रोजेक्ट एक बार फिर पटरी पर लौटने की तैयारी में है

लंबे समय से बंद पड़े इस प्रोजेक्ट को दोबारा शुरू करने के लिए नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। निगम की ओर से इसके लिए टेंडर तैयार कर स्वीकृति के लिए स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय भेज दिया गया है। वहां से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

योजना के तहत शहर में पहले चरण में करीब 50 साइकिल स्टैंड संचालित करने की तैयारी है। इनमें 30 नए स्टैंड शुरू किए जाएंगे, जबकि पहले से बने 20 स्टैंड को दोबारा चालू किया जाएगा।

इस बार प्रोजेक्ट को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर चलाने की योजना है, ताकि साइकिलों के रखरखाव, संचालन और तकनीकी व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। इस बार साइकिल प्रोजेक्ट का दायरा बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

घग्गर पार के सेक्टरों और मनसा देवी काॅम्प्लेक्स (एमडीसी) क्षेत्र को भी इसमें शामिल करने की योजना है। इन क्षेत्रों में साइकिल स्टैंड बनाए जाएंगे, ताकि लोगों को छोटी दूरी तय करने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर न रहना पड़े। पहले चरण में व्यवस्था शुरू होने के बाद जरूरत के अनुसार अन्य क्षेत्रों में भी स्टैंड बढ़ाए जाएंगे।

पुरानी व्यवस्था की कमियों को भी करेंगे दूर
पिछली बार साइकिल प्रोजेक्ट को लोगों की उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिल पाई थी। साइकिलों की उपलब्धता, रखरखाव और संचालन व्यवस्था में दिक्कतों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

इस बार निगम का जोर केवल साइकिलें उपलब्ध करवाने पर नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम को दुरुस्त करने पर है। इसके लिए नई साइकिलें और ई-बाइक उपलब्ध करवाने के साथ स्टैंड की संख्या बढ़ाने की योजना भी बनाई जा रही है।

पुराने अनुभवों से सबक
पुराने अनुभवों से सबक लेते हुए इस बार ऐसी व्यवस्था बनाने का प्रयास है, जिससे शहरवासी नियमित रूप से इस सुविधा का लाभ उठा सकें। पंचकूला के महापौर श्याम लाल बंसल ने बताया कि साइकिल प्रोजेक्ट शुरू होने से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आसपास के सेक्टरों में आने-जाने वाले लोगों को काफी राहत मिल सकती है।

साथ ही शहर में छोटे वाहनों का दबाव कम करने और प्रदूषण घटाने में भी मदद मिलेगी। हमारा उद्देश्य पंचकूला प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ-साथ लोगों को सुविधा मुहैया करवाना है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed