,

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, बिहार के पटना समेत कई जिलों में महसूस हुए झटके

पटना बिहार समेत एशिया के कई देशों में सुबह-सुबह भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। बिहार के भी कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पटना, सीवान, शिवहर , अऱरिया, बांका समेत कुछ अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा…

नेपाल में 5.3 तीव्रता का भूकंप, बिहार के पटना समेत कई जिलों में महसूस हुए झटके

पटना
बिहार समेत एशिया के कई देशों में सुबह-सुबह भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। बिहार के भी कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, पटना, सीवान, शिवहर , अऱरिया, बांका समेत कुछ अन्य जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके भारत, नेपाल, चीन, बांग्लादेश और भूटना में महसूस किए गए हैं। दरभंगा, सुपौल, अररिया औऱ बेगूसराय में सुबह के वक्त अचानक लोगों को भूकंप का झटका लगा है। बांका जिले में भूकंप का हल्का झटका सुबह 7.04 बजे महसूस किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दरभंगा जिले में सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर लगभग 2-3 सेकेंड के लिए भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, भूकंप की तीव्रता बहुत कम थी। फिलहाल भूकंप के झटके से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

दिन की शुरुआत होने पर अचानक भूकंप के झटके लगने से लोग अचानक चौंक गए है। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, नेपाल के कोशी प्रांत में लेलेप के पास सुबह करीब 7 बजकर 02 मिनट पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

राजधानी पटना से लेकर उत्तर बिहार और सीमांचल तक लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए हैं। मीडिया रिपोर्ट में भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स् 5.4 मैग्रिट्यूड बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 27.855 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.909 डिग्री पूर्वी देशांतर पर बताया गया है। इसकी गहराई जमीन से करीब 20 किलोमीटर नीचे आंकी गई है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports