iPhone 18 की लॉन्चिंग मार्च 2027 में संभव, कीमत एक लाख रुपये तक पहुंचने का दावा

Apple अपनी नई रणनीति के तहत iPhone 18 की लॉन्चिंग में देरी कर दी थी और अब कंपनी इसकी लॉन्चिंग करने जा रही है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 सीरीज का सबसे सस्ता हैंडसेट अगले साल मार्च में दस्तक देगा. वहीं, साल की पहली तिमाही में Samsung Galaxy S27 सीरीज भी लॉन्च होगी. Samsung…

iPhone 18 की लॉन्चिंग मार्च 2027 में संभव, कीमत एक लाख रुपये तक पहुंचने का दावा

Apple अपनी नई रणनीति के तहत iPhone 18 की लॉन्चिंग में देरी कर दी थी और अब कंपनी इसकी लॉन्चिंग करने जा रही है. नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 सीरीज का सबसे सस्ता हैंडसेट अगले साल मार्च में दस्तक देगा. वहीं, साल की पहली तिमाही में Samsung Galaxy S27 सीरीज भी लॉन्च होगी.

Samsung Galaxy S एक फ्लैगशिप सीरीज है और भारत समेत दुनियाभर में इसके हैंडसेट पॉपुलर हैं. फरवरी-मार्च में लॉन्चिंग होने की वजह से iPhone 18 का सीधा मुकाबला Samsung Galaxy S25 से होगा. आइए इससे बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

  बीते करीब 5 सालों की बात करें तो यह पहली बार है जब iPhone की स्टैंडर्ड सीरीज और प्रो सीरीज को अलग-अलग इवेंट में लॉन्च किया जा रहा है. इससे पहले सितंबर में ही iPhone स्टैंडर्ड और प्रो सीरीज को लॉन्च किया जाता है.

iPhone 18 लॉन्च डेट
iPhone 18 की लॉन्च डेट को लेकर जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया है कि यह हैंडसेट 18 मार्च 2027 में लॉन्च होगा.हालांकि कंपनी ने ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है. न्यू आईफोन में कई अपग्रेड्स नजर आएंगे, जिसमें 2nm चिप और RAM ज्यादा नजर आएगी.

iPhone 18 की कीमत
iPhone 18 की कीमत को लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया है कि इसकी कीमत 1 लाख रुपये तक हो सकती है. हाल ही में कंपनी iPhone 17 की कीमत को 82,990 रुपये से बढ़ाकर 99,990 रुपये कर चुकी है.

LG को लेकर तैयारी शुरू
कोरिया के ईटीन्यूज ने बताया है कि ऐपल के सप्लायर्स अपनी तैयारी शुरू कर चुके हैं और बड़े लेवल पर प्रोडक्शन शुरू करने जा रहे हैं. LG को लेकर पहले ही जानकारी सामने आ चुकी है कि वह बड़े स्तर पर OLED पैनल का प्रोडक्शन शुरू कर चुकी है.

iPhone Air 2 समेत तीन हैंडसेट लॉन्च होंगे
साथ iPhone Air 2 के डिस्प्ले की सप्लाई सैमसंग की तरफ से की जाती है और उसने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है. आने वाले दिनों में ऐपल की तरफ से मार्च में तीन हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा, जिसमें iPhone 18, iPhone 18e और iPhone Air 2 का नाम शामिल हैं.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports