NDA के पास परिसीमन बिल पारित कराने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं, सांसद के दावे से सियासी चर्चा

 नई दिल्ली संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर अब तक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। इसी बीच परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया है। अब विपक्षी गठबंधन INDIA की तरफ से दावा किया जा रहा है कि सरकार के पास 40…

NDA के पास परिसीमन बिल पारित कराने के लिए पर्याप्त संख्या नहीं, सांसद के दावे से सियासी चर्चा

 नई दिल्ली

संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर अब तक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। इसी बीच परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण बिल को लेकर चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया है। अब विपक्षी गठबंधन INDIA की तरफ से दावा किया जा रहा है कि सरकार के पास 40 से 50 सांसद कम पड़ रहे हैं, जिसके चलते पार्टियों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है।

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने दावा किया है कि जरूरी आंकड़ा नहीं जुटा पाने के चलते NDA शीतकालीन सत्र को दांव पर लगा रही है। साथ ही कहा कि सांसदों को खरीद के लिए 150 करोड़ रुपये की रकम तय की गई है। उनका कहना है कि इस काम के लिए महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री को लगाया गया है। हालांकि, उन्होंने इस दौरान किसी भी नेता का नाम नहीं लिया।

40-45 सांसद कम पड़ने का दावा
राउत ने रविवार को कहा, 'देखिए सरकार जिद पर और अहंकार पर उतर आई है। शीतकालीन सत्र नहीं हो रहा है। यह बहुत ही खतरनाक बात है कि एक शीतकालीन सत्र इसलिए नहीं हो रहा है कि अमित शाह और मोदी चाहते हैं कि सत्र होता है तो परिसीमन बिल हम मंजूर कर ही लेंगे। ये उनका एक ईगो है। और इस ईगो के लिए एक शीतकालीन सत्र वो लोग खा रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'देश की चिंता नहीं है, संविधान की चिंता नहीं है, संसद की चिंता नहीं है। ये लोगों ने तय किया है कि किसी भी हालत में हम परिसीमन बिल मंजूर करेंगे। उनको जो 40-45 सांसदों का आंकड़ा कम पड़ रहा है, छोटी छोटी पार्टियों को खरीद लेंगे, दबाव में लाएंगे। अगर पार्टियां नहीं टूट रहीं हैं कि कुछ सांसदों को खरीद लेंगे।'

150 करोड़ रुपये में सांसदों को खरीदने का दावा
राज्यसभा सांसद राउत का कहना है, 'भाव है भाजपा के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 150 करोड़। एक सांसद का 150 करोड़। पार्टी का व्हिप तोड़कर वोट करो, आपको अयोग्य नहीं किया जाए। न ओम बिरला जी करेंगे अयोग्य घोषित, न चुनाव आयोग करेगा अयोग्य घोषित। हम हैं, आप आराम से पार्टी व्हिप तोड़कर वोट करो और 150 करोड़ रुपये लेकर जाओ।'

उन्होंने दावा किया, 'एक ऐसा ऑफर भाजपा के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में घूम रहा है। एजेंट भी नियुक्त किए हैं सांसदों को फंसाने के लिए। पूरा पैसा महाराष्ट्र से जाएगा। महाराष्ट्र के एक बड़े मंत्री ने जिम्मेदारी ली है कि पूरा पैसा मैं दे दूंगा।'

NDA का इनकार
इधर, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री संजय शिरसाट ने राउत के दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा है कि राउत की खासियत झूठ बोलना है। उन्होंने सवाल किया, '150 करोड़ रुपये दे रहे हैं, आपसे किसने बताया? उसको सामने लाओ और कहो न।'

परिसीमन पर सरकार का प्लान
संशोधन के तहत परिसीमन के जरिए लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ करना है। अप्रैल में हुए मतदान के दौरान बिल को पर्याप्त सांसदों का समर्थन नहीं मिल सका था।

विधेयक को पारित कराने के लिए जरूरी संख्या जुटाना बड़ी चुनौती हो सकती है। इस विधेयक को लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत की जरूरत है। 543 सदस्यों वाले मौजूदा सदन में 361 वोटों की जरूरत होगी। तीन सीटें खाली होने के कारण अभी सदन में 540 सदस्य हैं। पीटीआई के अनुसार, सत्ताधारी NDA के पास 320 सदस्य हैं और जरूरी आंकड़ा पार करने के लिए उसे विपक्षी दलों के समर्थन की जरूरत होगी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports