,

हर घर में 24 घंटे पानी, मीटर व्यवस्था से 60% उपभोक्ताओं का बिल घटा

 गरुग्राम महाराष्ट्र के सतारा जिले में कराड के पास स्थित मलकापुर ने साबित किया है कि स्थानीय निकायों के पास इच्छाशक्ति, अधिकार और बेहतर योजना हो तो सीमित संसाधनों में भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। कभी 11 बोरवेल के भरोसे रहने वाले इस कस्बे में आज घरों तक 24 घंटे पानी की आपूर्ति…

हर घर में 24 घंटे पानी, मीटर व्यवस्था से 60% उपभोक्ताओं का बिल घटा

 गरुग्राम
महाराष्ट्र के सतारा जिले में कराड के पास स्थित मलकापुर ने साबित किया है कि स्थानीय निकायों के पास इच्छाशक्ति, अधिकार और बेहतर योजना हो तो सीमित संसाधनों में भी बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।

कभी 11 बोरवेल के भरोसे रहने वाले इस कस्बे में आज घरों तक 24 घंटे पानी की आपूर्ति हो रही है। खास बात यह है कि मीटर आधारित जलापूर्ति व्यवस्था लागू होने के बाद 60 प्रतिशत उपभोक्ताओं के पानी के बिल में भी कमी आई।

सफलता की कहानी देशभर से आए प्रतिनिधियों ने प्रस्तुत की
गुरुग्राम में आयोजित हरियाणा में पंचायतोंं और नगर पालिकाओं के सशक्तिकरण-स्थानीय निकायों से स्थानीय सरकार की ओर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में मलकापुर की इस सफलता की कहानी देशभर से आए प्रतिनिधियों के सामने प्रस्तुत की गई।

पंचायतों और नगर पालिकाओं के सशक्तीकरण तथा स्थानीय निकायों को स्थानीय सरकार के रूप में विकसित करने के विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में मलकापुर का माडल दूसरे निकायों के लिए अनुकरणीय उदाहरण के रूप में सामने आया।

मलकापुर नगर परिषद के नगराध्यक्ष तेजस साेनावले ने बताया कि वर्ष 2008 में इसे ग्राम पंचायत से नगर पंचायत का दर्जा मिला।

11 बोरवेल पर निर्भर था पूरा कस्बा
नई व्यवस्था से पहले जलापूर्ति 11 बोरवेल और पावर पंपों पर निर्भर थी। लोगों को दिन में कुछ घंटे ही पानी मिलता था। इस कारण घरों में बड़ी मात्रा में पानी जमा करना पड़ता था। अगली आपूर्ति से पहले कई बार पुराना पानी फेंक दिया जाता था, जिससे उपचारित पानी की बर्बादी होती थी।

कोयना नदी से तैयार की 24 घंटे जलापूर्ति योजना
समस्या के समाधान के लिए वर्ष 2005 में बारहमासी कोयना नदी से जलापूर्ति की योजना बनाई गई। शुरुआती परियोजना 947.54 लाख रुपये में मंजूर हुई। बाद में वर्ष 2006 में नगर पंचायत ने इसे 24 घंटे जलापूर्ति के अनुरूप विकसित करने का निर्णय लिया।

संशोधित परियोजना 1225.13 लाख रुपये में मंजूर की गई। इसमें वर्ष 2030 तक अनुमानित 67,196 आबादी की जरूरतों को ध्यान में रखा गया और प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पानी की आपूर्ति का लक्ष्य रखा गया।

8 एमएलडी का संयंत्र, हर घर में मीटर
नई व्यवस्था के तहत 8 एमएलडी क्षमता का जलशोधन संयंत्र और 15.50 लाख लीटर क्षमता का एमबीआर बनाया गया। जलापूर्ति नेटवर्क का डिजाइन वाटरजेम्स साफ्टवेयर से तैयार किया गया। इसमें हर घर की पानी की मांग का सर्वे करने के साथ भविष्य की जरूरतों का भी आकलन किया गया। नगर पंचायत ने 100 प्रतिशत मीटर आधारित व्यवस्था अपनाई।

60 प्रतिशत उपभोक्ताओं का बिल हुआ कम
शुरुआत में आशंका थी कि मीटर लगाने से पानी के बिल बढ़ेंगे और 24 घंटे आपूर्ति से खपत भी बढ़ जाएगी। लेकिन, परिणाम इसके विपरीत रहे। प्रस्तुति के अनुसार, 60 प्रतिशत उपभोक्ताओं के बिल में कमी आई।

राष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान, दूसरे शहरों ने भी अपनाया मॉडल
इस माडल के लिए मलकापुर नगर पंचायत और महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण को वर्ष 2010 में राष्ट्रीय शहरी पुरस्कार मिला। बदलापुर, अमरावती, यवतमाल, नागपुर और नवी मुंबई सहित कई शहरों ने भी इस माडल को अपनाया।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports