,

बिना किराया दिए सरकारी बंगलों में रह रहे माननीय, जानिए किस पर कितनी रकम बकाया

भोपाल  मध्य प्रदेश के सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी देखने को मिल रही है। दरअसल, विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद बिना किराया दिए सरकारी बंगलों में रह रहे है। संपदा संचालनालय ने ऐसे 23 बकायदारों को नोटिस भेजा है। लेकिन वसूली करने के नाम पर प्रशासन सिर्फ नोटिस देकर खानापूर्ति कर रहा है।…

बिना किराया दिए सरकारी बंगलों में रह रहे माननीय, जानिए किस पर कितनी रकम बकाया

भोपाल
 मध्य प्रदेश के सरकारी बंगलों पर माननीयों की दादागिरी देखने को मिल रही है। दरअसल, विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद बिना किराया दिए सरकारी बंगलों में रह रहे है। संपदा संचालनालय ने ऐसे 23 बकायदारों को नोटिस भेजा है। लेकिन वसूली करने के नाम पर प्रशासन सिर्फ नोटिस देकर खानापूर्ति कर रहा है।

राजधानी भोपाल में विधायकों, पूर्व मंत्रियों, नेताओं, अफसरों और संस्थाओं पर लगभग 10 करोड़ रुपए किराया और जुर्माना बकाया है। संपदा संचालनालय ने ऐसे 23 बकाएदारों को नोटिस जारी किया है। वहीं बाकी बकाएदारों के किराए और जुर्माने का हिसाब भी तैयार किया जा रहा है।

संपदा संचालनालय के मुताबिक, पूर्व सीएम स्वर्गीय कैलाश जोशी के बड़े बेटे प्रकाश जोशी पर 32 लाख रुपए बकाया है। पूर्व मंत्री रामपाल सिंह पर 16 लाख रुपए बकाया है। पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया पर 17 लाख रुपए बकाया है। विधायक मीना सिंह पर 17 लाख 52 हजार रुपए बकाया है। पूर्व राज्यसभा सांसद एल मुरूगन पर 13 लाख रुपए बकाया है। पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पर 18 लाख रुपए बकाया है। पूर्व सांसद केपी यादव पर 9 लाख रुपए बकाया है।

बहुजन समाजवादी पार्टी पर 11 लाख रुपए बकाया है। जबकि कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर 18 लाख रुपये बकाया है। बताया जा रहा है कि चुनाव हार चुके कई पूर्व मंत्री न तो किराया चुका रहे है और न ही सरकारी बंगले खाली कर रहे है। कुछ ऐसे भी है जिन्हें बंगला आवंटित हुआ था, उनका निधन हो चुका है। वहीं प्रशासन इनसे वसूली करने के नाम पर सिर्फ नोटिस देकर खानापूर्ति कर रहा है।

कई ऐसे लोग भी हैं, जो चुनाव हारने या मंत्री पद जाने के बाद भी सरकारी बंगले खाली नहीं कर रहे हैं। संपदा संचालनालय ने 23 बकाएदारों को नोटिस जारी किए हैं। हालांकि, वसूली की कार्रवाई आम लोगों के मामलों जैसी सख्त नजर नहीं आती।

इस अंतर की एक तस्वीर नवंबर 2026 में टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ तहसील के रानीपुरा गांव में सामने आई थी। यहां किसान संजय केवट के खेत का बिजली बिल बकाया होने पर विभाग की टीम मोटर जब्त करने पहुंची थी। इस दौरान किसान के मासूम बेटे ने बका उठा लिया और रोते हुए टीम को बुंदेली में ललकारा- 'किसी में दम हो तो यह मोटर लेकर जाओ, ये हमारे बाप की है।' बच्चे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।

भोपाल में 10 करोड़ बकाया, 23 लोगों को नोटिस
राजधानी भोपाल में विधायकों, पूर्व मंत्रियों, नेताओं, अफसरों और संस्थाओं पर संपदा संचालनालय का करीब 10 करोड़ रुपए किराया और जुर्माना बकाया है। विभाग अब तक 23 बकाएदारों को नोटिस जारी कर चुका है। बाकी लोगों के बकाए का हिसाब तैयार किया जा रहा है।

दैनिक भास्कर ने बड़े बकायादारों की जानकारी जुटाई तो सामने आया कि कई पूर्व मंत्री चुनाव हारने के बाद भी सरकारी बंगलों में रह रहे हैं। इन पर लाखों रुपए किराया और जुर्माना बकाया है।

पूर्व सीएम कैलाश जोशी के बंगले पर 32 लाख बकाया
भोपाल के 74 बंगला क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी
को सरकारी आवास (B-30) आवंटित था। इस बंगले पर करीब 32 लाख रुपए बकाया हैं। फिलहाल यहां उनके बड़े बेटे प्रकाश जोशी रहते हैं।

कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी के मुताबिक, तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिता के निधन के बाद प्रकाश भैया की स्थिति को देखते हुए कहा था कि वे जब तक चाहें, इस आवास में रह सकते हैं।

दो पूर्व मंत्रियों पर 33 लाख रुपए बकाया
    रामपाल सिंह: रायसेन जिले की सिलवानी सीट से विधायक रहे रामपाल सिंह शिवराज सरकार में मंत्री थे। मंत्री रहते हुए उन्हें शिवाजी नगर में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के पास सरकारी बंगला आवंटित हुआ था। उन पर करीब 16 लाख रुपए बकाया हैं।

    अरविंद भदौरिया: भिंड जिले की अटेर सीट से विधायक रहे अरविंद सिंह भदौरिया शिवराज सरकार में सहकारिता मंत्री थे। उन्हें 74 बंगला क्षेत्र में सरकारी आवास मिला था। वे 2023 का विधानसभा चुनाव हार गए। इसके बावजूद बंगले पर करीब 17 लाख रुपए बकाया हैं।

मीना सिंह के बंगले पर दो नोटिस, 17.52 लाख बकाया
उमरिया जिले की मानपुर सीट से पांच बार विधायक रहीं मीना सिंह को शिवराज सरकार में जनजातीय कार्य मंत्री रहते हुए सरकारी आवास (B-27) अलॉट हुआ था। चुनाव जीतने के बाद भी उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया। इसके बावजूद वे बी-श्रेणी के इस बंगले में रह रही हैं।

संपदा संचालनालय ने उनके बंगले के बाहर दो नोटिस चस्पा किए हैं। 12 नवंबर को जारी नोटिस के मुताबिक, उन पर 17 लाख 52 हजार रुपए बकाया हैं।

मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद रहे एल. मुरुगन ने संसद सदस्यता और केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें भोपाल के 74 बंगला क्षेत्र में बी-15 नंबर का सरकारी आवास अलॉट है। इस बंगले पर करीब 13 लाख रुपए बकाया हैं। हालांकि, यह आवास भाजपा संगठन के एक पदाधिकारी का आवास है।

नरोत्तम और यशोधरा जमा कर चुके हैं बकाया
पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा। मंत्री रहते हुए उन्हें 45 बंगला क्षेत्र में सरकारी आवास अलॉट हुआ था। उनके बंगले पर करीब 9 लाख रुपए बकाया थे, जिसे उन्होंने पूरा चुका दिया है।

इसी तरह दतिया से चुनाव हारने वाले पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के चार इमली स्थित सरकारी आवास पर भी करीब 9 लाख रुपए बकाया थे। उन्होंने दतिया उपचुनाव से पहले ही पूरी रकम जमा कर दी थी।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports