,

होटल कांड में सलमान की गिरफ्तारी, रोते हुए पुलिसकर्मियों से मांगता रहा माफी

मेरठ  यूपी के मेरठ के बहुचर्चित होटल कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. फरार आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है. धर-पकड़ के दौरान सलमान चोटिल हो गया. सलमान पर होटल में हिंदू युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप है. युवती उसके चंगुल से…

होटल कांड में सलमान की गिरफ्तारी, रोते हुए पुलिसकर्मियों से मांगता रहा माफी

मेरठ 

यूपी के मेरठ के बहुचर्चित होटल कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. फरार आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है. धर-पकड़ के दौरान सलमान चोटिल हो गया. सलमान पर होटल में हिंदू युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का प्रयास करने और शादी का दबाव बनाने का आरोप है. युवती उसके चंगुल से छूटकर भागी थी, जिसके बाद आरोपी ने सड़क पर उसकी पिटाई की और उठा ले गया था. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। 

बुधवार को गिरफ़्तारी के बाद सामने आए वीडियो में सलमान रोते-गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहा है. सलमान कह रहा है- सर, गलती हो गई, माफ कर दो, अब नहीं होगी गलती. पुलिसकर्मी उसे कंधे पर टांगकर ले जा रहे हैं. पुलिस ने मामले में प्रेस नोट जारी किया है। 

प्रेस नोट में बताया गया कि मेरठ की लोहिया नगर पुलिस ने 25 नवंबर 2026 को थाना सदर बाजार में दर्ज दुष्कर्म के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट के मामले में वांछित आरोपी सलमान (29) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, ग्राम नारहेड़ा के पास निर्माणाधीन अंडरपास के पास घेराबंदी होने पर सलमान ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. घिरने पर वह पुल पर चढ़कर भागने लगा और नीचे गिरने से उसके दाहिने पैर व बाएं हाथ में चोटें आईं। 

पुलिस ने उसे दबोचकर इलाज के लिए पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय भेजा और कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया. आरोपी सलमान रोहटा क्षेत्र का रहने वाला है और उस पर मेरठ व गाजियाबाद के थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस मामले में सबूत जुटाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports