शिरोमणि अकाली दल की NDA में वापसी, लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब गठबंधन

नई दिल्ली लोकसभा में NDA अब और ताकतवर हो गया है। मंगलवार को ही गठबंधन के सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल की वापसी हो गई है। 6 साल के बाद SAD ने NDA में लौटने का ऐलान कर दिया है। भाजपा और शिअद पंजाब विधानसभा चुनाव एकसाथ लड़ने जा रहे हैं। खास बात है…

शिरोमणि अकाली दल की NDA में वापसी, लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत के करीब गठबंधन

नई दिल्ली

लोकसभा में NDA अब और ताकतवर हो गया है। मंगलवार को ही गठबंधन के सबसे पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल की वापसी हो गई है। 6 साल के बाद SAD ने NDA में लौटने का ऐलान कर दिया है। भाजपा और शिअद पंजाब विधानसभा चुनाव एकसाथ लड़ने जा रहे हैं। खास बात है कि पार्टी के पास निचले सदन में 1 सांसद है।

भाजपा मुख्यालय में शिअद के नेता सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दोनों दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके एक दिन पहले अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गठबंधन की जानकारी दी तो मोदी ने सुखबीर सिंह बादल को फोन कर उन्हें बधाई दी और गठबंधन पर खुशी जताई।

लोकसभा में अब हो गए कितने सांसद
लोकसभा में SAD के पास एक सांसद हरसिमरत कौर बादल हैं। वह पंजाब की बठिंडा सीट से सांसद हैं। इसके साथ ही NDA को निचले सदन में एक और सदस्य का समर्थन मिल गया है। खास बात है कि NDA की ताकत ऐसे समय पर बढ़ी है, जब अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि सरकार परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन बिल को शीतकालीन सत्र में पेश कर सकती है।

परिसीमन का किया था विरोध
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अप्रैल में शिअद ने लोकसभा में परिसीमन बिल का विरोध किया था। साथ ही पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि महिला आरक्षण के नाम पर संसद की सीटों का जनसंख्या के आधार पर परिसीमन करने का प्रस्ताव पंजाब के साथ भेदभाव है। साथ ही कहा था, 'शिरोमणि अकाली दल महिला आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन परिसीमन की आड़ में इसके इस्तेमाल के विरोध में है।'

दो तिहाई बहुमत की है जरूरत
सरकार को संविधान संशोधन बिल को पास कराने के लिए दो तिहाई सांसदों के समर्थन की जरूरत है। पीटीआई के अनुसार, NDA को 320 सांसदों का समर्थन हासिल है, लेकिन आंकड़ा 361 का है। ऐसे में शिअद की तरफ से समर्थन मिलने के बाद संख्या 321 मानी जा रही है। भाजपा ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जल्द ही लागू होने वाला है।

दरअसल, इन बिलों के जरिए परिसीमन का रास्ता साफ किया जाना है। अगर परिसीमन होता है, तो लोकसभा में सीटों की संख्या को बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है। साथ ही विधानसभाओं और संसद के सदनों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करना है। विपक्ष का कहना है कि महिलाओं को आरक्षण मौजूदा सीटों के आधार पर ही दिया जाना चाहिए।

मौजूदा 540 सदस्यीय लोकसभा में इसके लिए 361 मतों की आवश्यकता होगी। तीन सीटें अभी खाली हैं। पीटीआई के अनुसार, NDA के पास करीब 320 सदस्य हैं। अगर पार्टी 361 सांसदों का समर्थन हासिल कर लेती है, तो आसानी से निचले सदन में बिल पास करा सकती है। अटकलें ये भी हैं कि सरकार नवंबर में ही तीन दिनों का विशेष सत्र बुला सकती है। फिलहाल, इसे लेकर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।

भाजपा और शिअद 6 साल बाद मिले
बादल ने कहा कि यह राजनीतिक गठबंधन नहीं, भावनात्मक गठबंधन है। उन्होंने कहा कि पंजाब, देश और सिख कौम के वास्ते ये गठबंधन किया गया है। शिरोमणि अकाली दल देश के इतिहास की दूसरी सबसे पुरानी पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 में दोनों दलों के बीच परिवार सरीखा ये रिश्ता बना और वापस अब पंजाब को बचाना है।

शाह ने कहा कि अकाली दल और भाजपा ने फैसला किया है कि अगला विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ेंगे। एनडीए के सबसे पुराने सहयोगी वापस एनडीए में आए हैं। साल 2020 में अब वापस लिए जा चुके कृषि कानूनों के चलते शिअद ने एनडीए से अलग होने का फैसला कर लिया था। इससे पहले शिअद और भाजपा 2017 तक 10 साल पंजाब सरकार में रहे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports