किताबी शिक्षा से नहीं बनेगा बेहतर भविष्य, बच्चों को प्रकृति और संस्कारों से जोड़ना होगा

नई दिल्ली करीब बीस-पच्चीस वर्ष पहले बच्चे के जन्म पर कई-कई दिन तक रौनकें लगती थीं, अनुष्ठान होते थे, ज्योनारें होती थीं, लेकिन समयाभाव, स्थानाभाव और आर्थिक संकटों ने सब कुछ संकुचित कर दिया। अब तो बच्चे के जन्म से ही माता-पिता को उसे अच्छे निजी स्कूल में दाखिला दिलाने की चिंता सताने लगती है।…

किताबी शिक्षा से नहीं बनेगा बेहतर भविष्य, बच्चों को प्रकृति और संस्कारों से जोड़ना होगा

नई दिल्ली
करीब बीस-पच्चीस वर्ष पहले बच्चे के जन्म पर कई-कई दिन तक रौनकें लगती थीं, अनुष्ठान होते थे, ज्योनारें होती थीं, लेकिन समयाभाव, स्थानाभाव और आर्थिक संकटों ने सब कुछ संकुचित कर दिया। अब तो बच्चे के जन्म से ही माता-पिता को उसे अच्छे निजी स्कूल में दाखिला दिलाने की चिंता सताने लगती है।

कामकाजी दंपति के सामने बच्चे के पालन-पोषण की समस्या मुंह बाए खड़ी रहती है। नौकर और ‘क्रैच’ के सहारे बच्चा बैठना, सरकना और चलना सीख जाता है। डिब्बों के दूध और बोतलों के सहारे पलता बच्चा मां के अमृतपान से वंचित रहने के साथ-साथ सारे दिन के लिए उसकी स्नेहिल गोद से भी दूर रहता है।

भावनात्मक रूप में माता-पिता से और अधिक जोड़ने वाली अनदेखी के कारण आवश्यक बातों से भी बच्चा वंचित रह जाता है। आज बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ाना ‘प्रतिष्ठा का मुद्दा’ बन गया है। जब बच्चा बोलना सीखता है तो माता-पिता उसे आसपास रोजमर्रा देखी जानी वाली वस्तुओं और प्राणियों के नाम अंग्रेजी में सिखाने में गौरव का अनुभव करते हैं- जैसे मुंह, आंख, नाक, सिर, माथा, बाल आदि को अंग्रेजी में ही बच्चे को सिखाएंगे।

रंगों के नाम भी अंग्रेजी में सिखाए जाते हैं। अपनी भाषा को प्राथमिकता क्रम में नीचे उतार दिया जाता है या उसे दोयम माना जाता है। समय के साथ चलना, समय की मांग को स्वीकारना बुरा नहीं है, लेकिन अंग्रेजियत में ढल रहे बच्चे, जो पाठ्यपुस्तकों के अतिरिक्त मोबाइल से चिपके रहते हैं, भारतीय सभ्यता संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं। उन्हें पश्चिमी संगीत अच्छा लगता है। वे हिंदी बोलने वाले बच्चों पर हंसते हैं।

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अपने से छोटा समझते हैं, हीन समझते हैं। यह सब स्वस्थ मानसिकता का परिचायक नहीं है। इस मानसिकता के लिए बच्चा दोषी नहीं, उसके माता-पिता और शिक्षक मुख्य रूप से दोषी हैं। बच्चे के संपूर्ण निर्माण का दायित्व मां-पिता पर है। वह केवल अपने माता-पिता का प्यार, आंख का तारा और दुलारा ही नहीं होता, देश का नागरिक भी होता है।

इससे भी बढ़कर वह एक मनुष्य है, जिसके अंदर दया, प्रेम, त्याग, उदारता तथा परोपकार जैसी कल्याणकारी भावनाएं हैं, लेकिन जब तक बच्चा अबोध रहता है, उसमें ये सभी गुण रहते हैं। पर जैसे ही वह बड़ा होता है, बोध भावना बढ़ती है वह अपने प्राकृतिक रूप को छोड़कर सामाजिक रूप में आ जाता है।

जो देखता है, सुनता है, उसी की नकल करता है। भौतिकतावाद की सारी बुराइयां, द्वेष, ईर्ष्या, झूठ बोलना, ऊंच-नीच, धन-लिप्सा वह अपने परिवेश से ग्रहण करता है। सद्गुणों से परिपूर्ण जीवन मूल्य केवल किताबों में रह जाते हैं। महानगरीय जीवन में कंक्रीट के जंगल बढ़ रहे हैं और बच्चे प्रकृति के नैसर्गिक सौंदर्य से दूर होते जा रहे हैं।

शहरों में कहां हैं वे कलकल करते झरने, पहाड़, दूर-दूर तक बिखरा प्राकृतिक सौंदर्य। पक्षियों की चहचहाहट का आनंद कहां ले पाते हैं शहरी बच्चे? आंख खुलते ही स्कूल जाने की तैयारी और छुट्टी के दिन देर तक सोना। न उगते सूरज की लालिमा, रंगबिरंगी सतरंगी किरणें उसे आकर्षित करती हैं, न सूर्यास्त का दृश्य। बच्चा अपने खाली समय में मोबाइल में खो जाता है।

आज की शिक्षा में किताबी बोझ तो खूब है, पर जीवन दर्शन का अभाव है। बच्चे को पढ़-लिखकर अधिकाधिक पैसा कमाने योग्य बनाना ही शिक्षा का उद्देश्य समझा जाना हमारा दुर्भाग्य नहीं तो और क्या है? विचारणीय प्रश्न है कि इनके चरित्र निर्माण का जिम्मा किस पर है? नैतिक अवमूल्यन के इस युग में शिक्षक, माता-पिता और समाज पर नई पीढ़ी के चरित्र निर्माण का दायित्व आता है।

इसके लिए बच्चों को प्रकृति की पाठशाला में ले जाना होगा। प्रकृति की प्रत्येक वस्तु और प्राणी अपने में कोई न कोई आदर्श छिपाए हुए है। कितने जमाने बदल जाएं, वैज्ञानिक प्रगति हो जाए, लेकिन प्रकृति का स्वभाव नहीं बदला। फलों से लदा पेड़ अपने अंदर कितनी शिक्षाएं छिपाए है।

ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति अहंकारी न रहकर नम्र बन जाता है। फूलों की सुगंध निश्छलता का पाठ पढ़ाती है। हमारी दानी प्रकृति सौंदर्य, उदारता, मिठास, प्रेम सभी कुछ मुक्त हस्त से लुटाती है। अपनी जमीन से… जन्मभूमि से जुड़े रहने के लिए प्रकृति से जुड़ना जरूरी है।

एक बार की बात ऐसी है कि गुरुजी कक्षा में विद्यार्थियों को इतिहास पढ़ा रहे थे। बच्चों का ध्यान पढ़ाई में नहीं, कहीं और था। बच्चे खिड़की की ओर देख रहे थे। गुरुजी पल भर में समझ गए कि बाहर बरसात हो रही है और बच्चे बरसात का आनंद लेना चाहते हैं। उन्होंने पढ़ाना बंद किया और बच्चों से कहा- ‘जाओ वर्षा का आनंद लो।’

पल भर में बच्चे बरसात में भीग कर वर्षा का आनंद लेने लगे। गुरुजी के अन्य साथी शिक्षकों ने इस बात पर एतराज किया, तो गुरुजी ने जवाब दिया- ‘सच्चा गुरु वही है, जो बच्चों को बरसात में भीगने के लिए प्रेरित करता है, धूप का मजा लेने के लिए कहता है। मिट्टी के साथ मस्ती करने की सलाह देता है, बादलों से दोस्ती करने को कहता है।’

झूठ, छल-प्रपंच से भरे आस-पास और पारिवारिक माहौल से बच्चा झूठ, ईर्ष्या-द्वेष, छल-कपट ही सीखेगा। उसे सही दिशा-ज्ञान होगा प्रकृति के सान्निध्य से। वे नैसर्गिक सौंदर्य और पशु-पक्षियों के संपर्क में आएंगे तो निश्चित रूप से उनके परिवेश बदलेंगे। प्रकृति की गोद में सीखा गया प्रत्येक छोटा-बड़ा पाठ उसके मानस पर सदा के लिए अंकित हो जाएगा।

इसीलिए यह जरूरी है कि हमारे देश में छुट्टियों में बच्चों के कैंप पहाड़ी इलाकों या सागर के किनारे लगाए जाएं, जिससे बच्चे पर्वत के घाटियों की गूंज को सुनें और सागर की उफनती लहरों के जोश का अनुभव करें। बचपन में पड़े अच्छे संस्कार और प्रकृति का संपर्क उन्हें सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

यह सचमुच विचारणीय है कि जिस मन को सदियों से एक बेलगाम घोड़े या एक छटपटाते पक्षी की उपमा दी जाती रही है, क्या वही मन हमारीसे बड़ी ताकत बन सकता है? उपनिषदों से लेकर आधुनिक मनोविज्ञान तक, मन को वश में करने की अनगिनत कथाएं और विधियां मौजूद हैं। मगर क्या वश में करना ही एकमात्र विकल्प है? क्या किसी बहती हुई नदी को सिर्फ बांध बनाकर रोक देना ही बुद्धिमानी है, या उस जलधारा को नहरों का रूप देकर पूरे क्षेत्र को हरा-भरा कर देना असली समझदारी है?

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports