,

7 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या, हरियाणा की अदालत ने दोषी को सुनाई मौत की सजा

यमुना नगर. फास्ट ट्रैक कोर्ट ने वीरवार को सात वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या करने के दोषी को फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट ने मामले को रेयर ऑफ द रेयरेस्ट श्रेणी का मानते हुए मृत्युदंड दिया। बीएनएस लागू होने के बाद मृत्युदंड का यह प्रदेश का दूसरा मामला बताया जा रहा है।…

7 साल की मासूम से दरिंदगी और हत्या, हरियाणा की अदालत ने दोषी को सुनाई मौत की सजा

यमुना नगर.

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने वीरवार को सात वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या करने के दोषी को फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट ने मामले को रेयर ऑफ द रेयरेस्ट श्रेणी का मानते हुए मृत्युदंड दिया। बीएनएस लागू होने के बाद मृत्युदंड का यह प्रदेश का दूसरा मामला बताया जा रहा है। दोषी 31 वर्षीय नरेश राम बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के गांव पताही का निवासी है।

वह बूड़िया गांव में लेबर क्वार्टर में रहकर मजदूरी करता था। फास्ट ट्रैक अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रंजना अग्रवाल ने तीन अलग-अलग धाराओं में सजा और 55 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को बच्ची के मां-बाप को 15 लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश दिए। घटना 18 सितंबर 2024 को हुई थी। बच्ची के पिता की शिकायत पर 19 सितंबर 2024 को केस दर्ज हुआ। 30 अक्टूबर 2024 को अदालत में चालान पेश किया गया और 16 दिसंबर को आरोप तय किए गए। इस मामले में दो साल 27 दिन तक चली सुनवाई में 70 तारीखें लगीं और 22 लोगों की गवाही हुई। वीरवार को अदालत ने 80 पेज का फैसला सुनाया। अदालत ने वसंता संपत दुपारे बनाम महाराष्ट्र राज्य और पुरुषोत्तम दशरथ बोराटे बनाम महाराष्ट्र राज्य के फैसलों का भी हवाला दिया।

डीएनए और मोबाइल लोकेशन बने अहम साक्ष्य
कोर्ट ने गवाही व वैज्ञानिक साक्ष्यों को सजा का आधार बनाया। डीएनए का मिलान हुआ। दोषी के मोबाइल की लोकेशन भी बच्ची के आसपास मिली। गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वह बच्चियों को साथ ले जाता दिखा। मृतका की बड़ी बहन की गवाही ने भी मामले को मजबूत किया। शव के पास से मिले खून के नमूने, फोटोग्राफ और दोषी के रहस्योद्घाटन के बाद शव की बरामदगी भी साक्ष्य बने। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के नाक व, निजी अंगों व माथे पर चोट के निशान मिले थे। आंख के ऊपरी हिस्से को भी नुकसान पहुंचाया गया था।

यह था मामला
गांव बूड़िया में गुरुद्वारे के पास बच्ची अपनी बड़ी बहन संग खेल रही थी। लेबर क्वार्टर में रहने वाला नरेश दोनों को अमरूद खिलाने के बहाने साथ ले जाने लगा। रास्ते में बच्ची की बड़ी बहन उसके चंगुल से छूट घर पहुंची व स्वजन को पूरी बात बताई। स्वजन ने बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो नरेश दोनों बच्चियों को साथ ले जाता दिखा। पुलिस को गुरुद्वारे के पीछे धान के खेत से बच्ची का शव मिला। दुष्कर्म के बाद बच्ची की कपड़े से गला दबाकर हत्या की गई और शव को धान के पौधों से ढक दिया था।

अदालत की टिप्पणी –
दोषी ने बच्ची की निर्ममता से हत्या कर उसके माता-पिता के सपनों को ध्वस्त कर दिया। उसे मृत्युदंड देकर ही बच्ची को न्याय दिया जा सकता है।
-रंजना अग्रवाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports