,

बिना पर्ची-बिना खर्ची दो लाख नौकरियां, हरियाणा विधानसभा में सीएम सैनी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

चंडीगढ़ संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संवैधानिक चर्चा के साथ राजनीतिक संदेश भी दिया। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल से मौजूदा सरकार की कार्यशैली की तुलना करते हुए भर्ती व्यवस्था, किसान हितों, महिला सशक्तीकरण और विकास के मुद्दों पर विपक्ष को जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया…

बिना पर्ची-बिना खर्ची दो लाख नौकरियां, हरियाणा विधानसभा में सीएम सैनी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

चंडीगढ़
संविधान दिवस पर हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संवैधानिक चर्चा के साथ राजनीतिक संदेश भी दिया। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल से मौजूदा सरकार की कार्यशैली की तुलना करते हुए भर्ती व्यवस्था, किसान हितों, महिला सशक्तीकरण और विकास के मुद्दों पर विपक्ष को जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सत्ता का अंतिम स्रोत जनता है और राजनीतिक दलों को उसके जनादेश का सम्मान करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता को अपनी सरकार की प्रमुख उपलब्धि के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिना पर्ची-बिना खर्ची सरकारी नौकरियां देने की व्यवस्था पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुरू की थी। यह संविधान के अनुच्छेद 16 की भावना के अनुरूप है, जो सरकारी रोजगार में समान अवसर की गारंटी देता है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में प्रदेश के दो लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इस व्यवस्था की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी लोकसभा में सराहना की थी।

किसानों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सभी 24 फसलों की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। उन्होंने इसे किसानों के हितों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता बताया। खेलों और युवाओं के रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार का पक्ष रखा। उनके अनुसार, 17,676 खिलाड़ियों को 931 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई और 260 पदक विजेताओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं।

राजनीतिक दलों को नसीहत देते हुए नायब सैनी ने कहा कि संविधान का सम्मान किसी एक पार्टी या सरकार तक सीमित नहीं है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, सभी को अपने आचरण में संवैधानिक मर्यादा बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और जनादेश ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की असली ताकत है।

कांग्रेस के शासनकाल से की विकास की तुलना
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की विकास यात्रा किसी एक व्यक्ति या सरकार की उपलब्धि नहीं, बल्कि प्रदेश के मेहनतकश लोगों का सामूहिक प्रयास है। हालांकि, उन्होंने मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को प्रमुखता से रखते हुए 22 नए राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने, 11 हजार किलोमीटर सड़कें बनाने और हर जिले को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का उल्लेख किया।

महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर नायब सैनी ने पंचायतों में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने और लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपये मासिक सहायता देने की बात कही। इन योजनाओं को उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी सोच का हिस्सा बताया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports