,

जीआई टैग वाले केसरिया कलाकंद और सोहराय पेंटिंग ने खींचा लोगों का ध्यान

रांची  खेल गांव कॉम्प्लेक्स। आम तौर पर शांत और सुकून भरी यह जगह फिलहाल लोगों के आकर्षण का सबब बनी हुई है। यहां झारखंड का स्थापना दिवस समारोह जो हो रहा है। विशाल मंडप में प्रदेश के सभी जिलों का स्टाल है। उनमें जाएंगे तो उस जिला की किसी न किसी खासियसत से जरूर अवगत…

जीआई टैग वाले केसरिया कलाकंद और सोहराय पेंटिंग ने खींचा लोगों का ध्यान

रांची
 खेल गांव कॉम्प्लेक्स। आम तौर पर शांत और सुकून भरी यह जगह फिलहाल लोगों के आकर्षण का सबब बनी हुई है। यहां झारखंड का स्थापना दिवस समारोह जो हो रहा है। विशाल मंडप में प्रदेश के सभी जिलों का स्टाल है। उनमें जाएंगे तो उस जिला की किसी न किसी खासियसत से जरूर अवगत हो जाएंगे।

प्रवेश द्वार पर ही कोडरमा का स्टाल है जिसमें जीआइ टैग हासिल कर चुका कोडरमा का केसरिया कलाकंद दिखेगा। आगंतुकों को चखाया जा रहा है। विशेषता से अवगत भी कराया जा रहा है। सफेद कलाकंद से तुलना करे तो यह अधिक दानेदार है और रसदार भी। इतना रस होने पर भी कायदे से उठाइए तो टूटता नहीं है।

दो साल की जिरह के बाद इस कलाकंद को जीआइ टैग हासिल हुआ है। कोडरमा केसरिया कलाकंद कल्याण स्वावलंबी समिति ने स्टाल लगाया है जिसके संयोजक मुरारी कुमार है। विकास सेठ भी उतने ही सक्रिय है। जीआइ टैग के लिए दूध उत्पादकों से लेकर मिठाई बनाने वालों को इस सहकारी समिति से जोड़ा गया है।

कोडरमा जिला उद्योग केंद्र के राजीव कुमार सिंह बताते हैं, बाबा ठाकुर दास ने केसरिया कलाकंद बनाने की शुरूआत की थी। दूध को उबालने के दौरान केसरिया मिलाया जाता है। कोडरमा की जलवायु, दूध की गुणवत्ता और पानी ऐसे कारक हैं जो इसे विशेष बनाते हैं।

पाकुड़ के बरबट्टी बीज का आनंद लेने का मिला अवसर
पाकुड़ की पहाड़ियों की तलहटी में बरबट्टी की बड़े पैमाने पर खेती होती है। सब्जी के लिए नहीं अपितु दाल के वास्ते। बरबट्टी सूख जाती है तो उसका बीज निकाला जाता है जिसे लोबिया और घांघरा भी कहा जाता है। यह नकद फसल है। किसान हिरणपुर हाट ले जाते हैं।

वहां से बंगाल के व्यापारी उसे खरीदते हैं। बंगाल से लोबिया की यात्रा दिल्ली, मुंबई से लेकर विदेश तक होती है। लिट्टीपाड़ा के गुतुगला कल्याण ट्रस्ट ने स्टाल में लोबिया की प्रदर्शनी लगाई है। इसकी प्रमुख रूबी मालतो हैं। वे लोग बीज बैंक भी चलाते हैं।

तीन हजार किसान जुड़े हैं। जितना बीज दिया जाता है, फसल तैयार होने के बाद उतना वापस लिया जाता है। लोबिया की खेती विशुद्ध आर्गेनिक हैं। पहाड़ियों की तलहटी की मिट्टी में फसल तैयार होती है।

कोई खाद डालने की जरूरत नहीं है। लोबिया में प्रोटीन इतना है कि खाइए और तंदरूस्त हो जाइए। चना-आलू की तरह सब्जी बनती है। घुघनी भी। पाकुड़ के गांवों में घुघनी का चलन अधिक है।

जीआइ टैग के बाद हजारीबाग के सोहराय की बढ़ी मांग
हजारीबाग की सोहराय पेटिंग को भी जीआइ टैग मिल चुका है। फायदा यह हुआ है कि अब सोहराय पेटिंग से जुड़े उत्पादों के लिए आनलाइन आर्डर भी बढ़ रहे हैं। लकड़ी के खिलौने, साड़ी, दुपट्टा, चादर, फोटो फ्रैम, डायरी, घर के सजावटी सामानों में सोहराय पेटिंग की जा रही है।

मांग भी है। मडवारी के जन जागरण केंद्र के सदस्यों ने स्टाल लगाया है। एनटीपीसी के लोगों की भी उसी स्टाल में प्रदर्शनी है। आगंतुकों को बताया जा रहा है कि एनटीपीसी भी सीसीआर के तहत सोहराय पेटिंग का प्रशिक्षण दे रहा है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports