प्रसिद्ध कृष्णा को फिर मौका, सिराज की अनदेखी पर भड़के क्रिकेट फैंस

नई दिल्ली इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच में भारत पर हार के बादल मंडरा रहे हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम 243 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है और अभी 2 दिन का खेल और बाकी है। इस टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम सिलेक्शन पर लगातार सवाल उठते…

प्रसिद्ध कृष्णा को फिर मौका, सिराज की अनदेखी पर भड़के क्रिकेट फैंस

नई दिल्ली
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच में भारत पर हार के बादल मंडरा रहे हैं। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम 243 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है और अभी 2 दिन का खेल और बाकी है। इस टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय टीम सिलेक्शन पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने अपने फैसलों से कई क्रिकेट पंडितों को हैरान किया है। ऐसा ही एक फैसला क्राइस्टचर्च टेस्ट के बीच लिया गया जब आकाशदीप के सिर पर बॉल लगने की वजह से प्रसिद्ध कृष्णा को बतौर कन्कशन सब्स्टीट्यूट मौका दिया गया। सवाल यह है कि क्या गौतम गंभीर मोहम्मद सिराज पर बिल्कुल ही भरोसा खो चुके हैं, क्या सिराज एक भी मौके के हकदार नहीं है?

प्रसिद्ध कृष्णा को दूसरे टेस्ट से ड्रॉप क्यों किया?
वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में प्रसिद्ध कृष्णा काफी महंगे साबित हुए थे। न्यूजीलैंड ने उस दौरान 368 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसें से 100 रन तो अकेले प्रसिद्ध कृष्णा ने ही खर्च कर डाले थे। इस दौरान उन्हें एक ही विकेट मिला था। उनकी इस परफॉर्मेंस को देककर लग ही रहा था कि दूसरे टेस्ट में उन्हें मौका नहीं मिलेगा। टीम मैनेजमेंट का भी यही सोचना था। ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में बातें चल रही थी कि अब आखिरकार मोहम्मद सिराज सफेद जर्सी में खेलते नजर आएंगे और जसप्रीत बुमराह के साथ क्राइस्टचर्च में धमाल मचाएंगे।

हालांकि जब दूसरे टेस्ट की प्लेइंग XI का ऐलान हुआ तो एक बार फिर हर कोई हैरान रह गया। प्रसिद्ध कृष्णा को तो गौतम गंभीर और शुभमन गिल ने टीम से बाहर कर दिया, मगर मोहम्मद सिराज को मौका देने से पहले उन्होंने नए गेंदबाज गुरनूर बराड़ को डेब्यू का मौका देना ज्यादा बेहतर समझा।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 5 स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों के साथ गई है, जिसमें जसप्रीत बुमराह से लेकर आकाशदीप, अंशुल कंबोज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और मोहम्मद सिराज शामिल हैं।

गंभीर का यह फैसला बताता है कि सिराज इस पेस अटैक के 5वें बेस्ट तेज गेंदबाज है।

आर अश्विन ने किया गौतम गंभीर का सपोर्ट
आकाशदीप के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में जब मोहम्मद सिराज को खिलाने का मौका था, तब भी गंभीर ने उनसे पहले प्रसिद्ध कृष्णा को तरजीह दी। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर प्रसिद्ध इतने बेस्ट थे कि उन्हें क्राइस्टचर्च टेस्ट में मौका मिल सकता है तो उन्हें

ड्रॉप ही क्यों किया?
हालांकि पूर्व स्पिनर और मौजूदा एक्सपर्ट आर अश्विन ने गौतम गंभीर के फैसले का सपोर्ट किया। उन्होंने X पर लिखा, ‘जब कन्कशन सब का इस्तेमाल करने का मौका हो, तो हमेशा ऐसे खिलाड़ी को लाना अच्छा होता है जो पहले ही सीरीज में खेल चुका हो। सिराज इतने फ्रेश हो सकते हैं कि वे आकर तुरंत असर नहीं डाल पाएंगे।’

अश्विन का कहना भी सही है। मगर सवाल यह है कि मोहम्मद सिराज टीम मैनेजमेंट का इतना भरोसा भी खो चुके हैं कि एक मौका भी डिजर्व नहीं करते। दूसरे टेस्ट में भारत की हालत पहले ही खराब है। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा को कीवी बल्लेबाज पहले भी धो चुके हैं। ऐसे में क्या एक बार सिराज को ट्राई नहीं किया जा सकता था? क्या पता वह कुछ करिश्मा कर मैच भारत की तरफ झुका देते।

प्रसिद्ध कृष्णा मौके का फायदा मिलने के बावजूद भी क्राइस्टचर्च टेस्ट में कुछ नहीं कर पाए हैं। तीसरे दिन उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 29 रन खर्च किए। इकॉन्मी तो उनकी ठीक है, मगर भारत को यहां विकेट की ज्यादा दरकार है, जिसमें वह एक बार फिर फेल हुए हैं।

सिराज को न्यूजीलैंड दौरे पर गौतम गंभीर ने एक भी मौका क्यों नहीं दिया? इसका जवाब फैंस लंबे समय तक मांगते रहेंगे।

मोहम्मद सिराज का टेस्ट मैचों में रिकॉर्ड
    सिराज मौजूदा WTC 2025-27 में भारत के लिए सबसे ज्यादा 43 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। वह ओवरऑल लिस्ट में मिचेल स्टार्क, जोश टंग और साइमन हैमर के बाद चौथे पायदान पर हैं।
    मोहम्मद सिराज ने SENA देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में 23 टेस्ट मैचों में 31.04 के बॉलिंग एवरेज से 91 विकेट लिए हैं, जिसमें 4 बार फाइव-विकेट हॉल भी शामिल हैं।
    इंग्लैंड में हुई आखिरी टेस्ट सीरीज में उन्होंने 5 मैचों में सबसे अधिक 23 विकेट चटकाए थे, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 3 मैचों में 14 विकेट लिए थे। बुमराह की गैरमौजूदगी में तेज बॉलिंग डिपार्टमेंट का भार हमेशा सिराज ने उठाया है।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports