लखनऊ
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। दोनों टीमें अंक-तालिका में सबसे नीचे हैं। LSG ने 7 मैच खेले हैं और उसे 2 मैच में जीत मिली है। 5 मुकाबलों में टीम को हार मिली है। KKR ने भी 7 मैच खेले हैं। 5 मैच वो हारे हैं और सिर्फ एक मैच जीत पाए हैं। आइए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।
KKR के खिलाफ LSG का पलड़ा रहा है भारी
IPL में दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान KKR 2 मैच ही जीत पाई है। LSG ने 5 मैच अपने नाम किए हैं। ये इस संस्करण दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला होगा। पहले मैच में LSG ने 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। IPL 2025 में LSG और KKR के बीच एक मैच हुआ था, जिसे LSG ने 4 विकेट से जीता था। KKR ने LSG को आखिरी बार IPL 2024 में हराया था।
ऐसी हो सकती है KKR की प्लेइंग इलेवन
KKR को अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 4 विकेट से जीत मिली थी। ऐसे में वह उसी फॉर्म को LSG के खिलाफ भी जारी रखना चाहेंगे। रिंकू सिंह ने पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनसे एक और जोरदार पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।
इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है LSG
LSG अपने पिछले मैच में RR के खिलाफ 160 रन का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई थी। टीम के कप्तान ऋषभ पंत तो खाता भी नहीं खोल पाए थे। ऐसे में KKR के खिलाफ उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। टीम के अन्य बल्लेबाज भी अच्छी पारी खेलना चाहेंगे। संभावित एकादश: मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मयंक यादव।
ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर
LSG: हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, एम सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके और अब्दुल समद। KKR: मनीष पांडे, फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, तेजस्वी दहिया और नवदीप सैनी।
कैसा है इकाना स्टेडियम की पिच का मिजाज?
इकाना स्टेडियम की पिच का निर्माण काली मिट्टी से किया गया है। इस पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। यहां शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ-साथ स्पिनर्स हावी होने लगते हैं। पिछले संस्करण में यहां बल्लेबाजी भी काफी अच्छी हुई थी। पहले 200+ के स्कोर बनने मुश्किल होते थे, लेकिन अब यहां खूब रन भी बनते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है।
ऐसा रहेगा लखनऊ का मौसम
एक्यूवेदर के अनुसार, 26 अप्रैल को लखनऊ का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना एकदम नहीं है। ऐसे में एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें
मार्श ने पिछले 10 मुकाबलों में 155.06 की स्ट्राइक रेट से 459 रन बनाए हैं। LSG के लिए पंत ने पिछले 10 मैचों में 156.52 की स्ट्राइक रेट से 288 रन बनाए हैं। रघुवंशी के बल्ले से पिछले 10 मैच में 259 रन निकले हैं। गेंदबाजी में प्रिंस ने पिछले 7 मैच में 13 विकेट चटकाए हैं। आवेश के नाम 9 मैच में 12 विकेट है। KKR के लिए वरुण ने पिछले 8 मैच में 9 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें मुकाबला?
LSG और KKR के बीच यह मुकाबला 26 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
लखनऊ में कांटे की टक्कर, अंकतालिका में पिछड़ी दोनों टीमों का बड़ा मुकाबला
लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। दोनों टीमें अंक-तालिका में सबसे नीचे हैं। LSG ने 7 मैच खेले हैं और उसे 2 मैच में जीत मिली है। 5 मुकाबलों में टीम को हार मिली है। KKR ने भी 7…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident Astrology Bhagwant Mann BJP CM Sai CM yogi Controversy court featured fifa FIFA World Cup Gold-Silver High Court hydrogen train india jobs Kanwar Yatra lpg modi Mohan Monsoon PM Modi police Punjab Railway rain Ram Mandir Rashifal Recipe SIR Stock Market Supreme Court TMC top-news train Trump ucc Vaibhav Suryavanshi vastu tips vishnu Vishnu Deo Sai Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












