हाल ही में कई राज्यों में बड़ी संख्या में प्रीपेड बिजली मीटर इंस्टॉल किए गए हैं। इनके साथ बड़ी समस्या जो लोगों को आ रही वो ये कि प्रीपेड मीटर का बैलेंस माइनस में जाने से कनेक्शन तुरंत कट जाता है। ऐसे मे अगर मीटर को रिचार्ज करवाते समय सावधानी ना बरती जाए, तो घंटों बिना बिजली के रहना पड़ सकता है।
दरअसल प्रीपेड मीटर का बैलेंस माइनस में जाने पर बिजली कट जाए, तो लोग आनन-फानन में किसी भी पेमेंट ऐप से मीटर रिचार्ज करवा लेते हैं। ऐसा करने पर बिजली विभाग के सर्वर पर आपके अकाउंट में राशि तुरंत अपडेट नहीं होती। इसमें कुछ समय लगता है और अगर सर्वर पर लोड अधिक हो, तो समय ज्यादा भी लग सकता है।
गौर करने वाली बात है कि बिजली विभाग के सर्वर पर जब तक आपके खाते की राशि अपडेट ना हो, तब तक आपका कनेक्शन शुरू नहीं हो पाता। ऐसे में माइनस में बैलेंस चले जाने की वजह से कनेक्शन कटे, तो रिचार्ज करवाते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए?
बिजली कट जाए, तो जल्दी कैसे होगी शुरू?
प्रीपेड बिजली मीटर का बैलेंस माइनस में जाने की वजह से अगर आपका कनेक्शन कट जाए, तो रिचार्ज किसी थर्ड पार्टी ऐप से ना कराएं। यह बात सही है कि कई पेमेंट ऐप्स पर प्रीपेड मीटर रिचार्ज करने का ऑप्शन मिल जाता है लेकिन थर्ड पार्टी ऐप्स से रिचार्ज कराने पर राशि तुरंत अकाउंट में अपडेट नहीं होती।
ऐसे में जरूरी है कि आप रिचार्ज मीटर की ऑफिशियल ऐप या सरकारी वेबसाइट पर जाकर करवाएं। इससे आपका बैलेंस अपडेट होने में समय कम लगता है और आपका कनेक्शन जल्द शुरू कर दिया जाता है।
सही राशि चुनना जरूरी
कई बार लोग बैलेंस माइनस में जाने पर सिर्फ उतनी अमाउंट का ही रिचार्ज करवाते हैं, जितनी राशि माइनस में गई होती है। ऐसा करना गलत है और इससे आपके मीटर का बैलेंस पॉजिटिव नहीं हो पाता और बिजली शुरू होने में काफी समय लग जाता है।
अगर आपके बिजली मीटर का बैलेंस -100 है, तो आपको 100 से ज्यादा रुपये का रिचार्ज कराना चाहिए। इसे आप 125 या 150 रुपये तक रखें ताकि आपका बैलेंस पॉजिटिव हो और बिजली जल्द से जल्द शुरू की जा सके।
1912 पर जानकारी देना ना भूलें
कई बार सर्वर पर लोड ज्यादा होने से ऑफिशियल ऐप से भी रिचार्ज कराने पर अमाउंट को खाते में अपडेट होने में समय लग सकता है। इस स्थिति में आप 1912 पर कॉल करके अपने अकाउंट को अपडेट करवा सकते हैं। यह कॉल आपको रजिस्टर्ड नबंर से करना होगा और कॉल पर आपसे आपकी कस्टमर आईडी और रिचार्ज की ट्रांजैक्शन आईडी मांगी जा सकती है। ये तमाम डिटेल्स पास रखकर ही 1912 पर कॉल करें। इन तमाम बातों का ध्यान रखकर आप अपना कनेक्शन तुरंत चालू करवा सकते हैं।
प्रीपेड बिजली मीटर रिचार्ज के ये जरूरी नियम जान लें, नहीं तो घंटों तक रह सकते हैं बिना बिजली के
हाल ही में कई राज्यों में बड़ी संख्या में प्रीपेड बिजली मीटर इंस्टॉल किए गए हैं। इनके साथ बड़ी समस्या जो लोगों को आ रही वो ये कि प्रीपेड मीटर का बैलेंस माइनस में जाने से कनेक्शन तुरंत कट जाता है। ऐसे मे अगर मीटर को रिचार्ज करवाते समय सावधानी ना बरती जाए, तो घंटों…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident Astrology Bhagwant Mann BJP CM Sai CM yogi Controversy court featured fifa FIFA World Cup Gold-Silver High Court hydrogen train india jobs lpg modi Mohan Monsoon PM Modi police Punjab Railway rain Ram Mandir Rashifal Recipe school SIR Stock Market Supreme Court TMC top-news train Trump ucc Vaibhav Suryavanshi vastu tips vishnu Vishnu Deo Sai Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












