भारत में एडवेंचर बाइकिंग का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अब इस सेगमेंट में एक बड़ी भिड़ंत होने जा रही है। दरअसल, दिग्गज जर्मन कंपनी BMW ने अपनी नई और सबसे सस्ती एडवेंचर बाइक F 450 GS को भारतीय मार्केट में उतार दिया है। इस बाइक का सीधा मुकाबला भारत की ऑफ-रोडिंग बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 से है। हिमालयन ने सालों से अपनी मजबूती और बजट के दम पर इस बाजार पर कब्जा जमाया हुआ है। वहीं, BMW अब अपने प्रीमियम ब्रांड नेम और ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ उसे चुनौती देने आ गई है। ऐसे में आइए जानते हैं आपके लिए कौन सी बाइक ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है?
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
इंजन की बात करें तो यहां BMW बाजी मारती दिख रही है। बता दें कि BMW F 450 GS में 420cc का ट्विन-सिलेंडर इंजन दिया गया है। यह 46.9bhp की पावर और 43Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दो सिलेंडर होने की वजह से यह बाइक हाई स्पीड पर काफी स्मूथ महसूस होती है। वहीं, रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 में 452cc का ‘शेरपा’ सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 39.47bhp की पावर और 40Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। पावर के मामले में BMW थोड़ी आगे है। हालांकि, हिमालयन का इंजन अपने खास अंदाज और लो-एंड टॉर्क के लिए जाना जाता है।
डाइमेंशन में कितना अंतर?
ऑफ-रोडिंग के लिए बाइक का ढांचा और सस्पेंशन बहुत मायने रखते हैं। हिमालयन 450 यहां थोड़ी ज्यादा ‘रफ एंड टफ’ नजर आती है। इसके फ्रंट और रियर दोनों तरफ 200mm का सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है जो गहरे गड्ढों को आसानी से झेल लेता है। दूसरी ओर, BMW F 450 GS में 180 mm का सस्पेंशन ट्रैवल दिया गया है। हिमालयन 825 mm के साथ कम ऊंचे राइडर्स के लिए भी आरामदायक है। जबकि BMW की सीट 845 mm ऊंची है। हालांकि, BMW में एडजस्टेबल शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से राइड को सेट कर सकते हैं।
कौन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?
सबसे बड़ा अंतर इन दोनों की कीमत में है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 की कीमत लगभग 3.05 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कीमत इसे बजट में फिट बैठने वाली एक बेहतरीन एडवेंचर बाइक बनाती है। इसके मुकाबले BMW F 450 GS की कीमत 4.70 लाख रुपये है। यानी यह हिमालयन से करीब 1.65 लाख रुपये महंगी है। अगर आपको एक ऐसी बाइक चाहिए जो जेब पर भारी न पड़े और जिसका मेंटेनेंस आसान हो तो हिमालयन आज भी बेस्ट है। लेकिन प्रीमियम ब्रांड, ज्यादा पावर और लंबी दूरी के लिए BMW F 450 GS एक शानदार ऑप्शन बनकर उभरी है।
नई BMW F 450 GS ने दी हिमालयन 450 को टक्कर, जानिए कौन सी बाइक है बेहतर
भारत में एडवेंचर बाइकिंग का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। अब इस सेगमेंट में एक बड़ी भिड़ंत होने जा रही है। दरअसल, दिग्गज जर्मन..

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष बिलासपुर बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश
Tags
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed



