‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट: अरमान की भूलने की बीमारी से बढ़ा ड्रामा

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब कहानी और भी इमोशनल होती जा रही है. शो के आने वाले एपिसोड में ऐसा बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. अरमान की हरकतों से अब अभीरा को शक होने लगा है कि वह धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खो रहा है.  अरमान…

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बड़ा ट्विस्ट: अरमान की भूलने की बीमारी से बढ़ा ड्रामा

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अब कहानी और भी इमोशनल होती जा रही है. शो के आने वाले एपिसोड में ऐसा बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. अरमान की हरकतों से अब अभीरा को शक होने लगा है कि वह धीरे-धीरे अपनी याददाश्त खो रहा है.

 अरमान को हुई भूलने की बीमारी
एपिसोड की शुरुआत मायरा और मुक्ति से होती है, जो लॉक कार के अंदर फंस जाती हैं. कार में फैले पेंट की तेज गंध से दोनों की हालत खराब होने लगती है. उधर अरमान उनकी परेशानी देख मदद करने जाता है, लेकिन तभी अभीरा की आंखों में पेंट चला जाता है. अभीरा की हालत देखकर अरमान पूरी तरह उसकी देखभाल में लग जाता है और मायरा और मुक्ति के बारे में भूल जाता है. कुछ देर बाद अभीरा को दोनों लड़कियों के कार में फंसे होने का पता चलता है. वह उन्हें बाहर निकालती है. इस दौरान मुक्ति बताती है कि अरमान को उनके बारे में पता था और वह चाबी लेने गया था, लेकिन वापस ही नहीं आया.

सबकुछ भूल जाता है अरमान
जब अरमान वहां पहुंचता है तो उसे कुछ भी याद नहीं रहता. वह उल्टा ये सोचता है कि किसी ने कार चोरी करने की कोशिश की है. टूटा हुआ शीशा देखकर वह पुलिस बुलाने की बात करता है. तभी अभीरा को एहसास होता है कि मामला सिर्फ भूलने का नहीं है. उसे शक होने लगता है कि अरमान किसी गंभीर मेमोरी प्रॉब्लम से गुजर रहा है. अभीरा डॉक्टर से बात करती है. डॉक्टर अरमान का एमआरआई कराने की सलाह देते हैं.

अरमान से सवाल करेगी अभीरा
अभीरा, अरमान से सीधे बात करती है. वह उसे याद दिलाती है कि मायरा और मुक्ति खतरे में थीं, लेकिन वह उन्हें भूल गया था. सच जानकर अरमान खुद भी चौंक जाता है. अभीरा उसे अस्पताल जाकर एमआरआई कराने के लिए कहती है, लेकिन अरमान मानने से इनकार कर देता है.

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports