EPFO का ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम भोपाल में आयोजित, 180 सदस्यों की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

विवेक झा, भोपाल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा सोमवार को मासिक जनसंपर्क कार्यक्रम ‘निधि आपके निकट’ का आयोजन भेल (BHEL) कॉन्फ्रेंस हॉल..

Varad Avatar

by

2 minutes

Read Time

EPFO का ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम भोपाल में आयोजित, 180 सदस्यों की शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान

विवेक झा, भोपाल। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल द्वारा सोमवार को मासिक जनसंपर्क कार्यक्रम ‘निधि आपके निकट’ का आयोजन भेल (BHEL) कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। कार्यक्रम में करीब 180 ईपीएफ सदस्य और नियोक्ता शामिल हुए, जहां उनकी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में सदस्यों को उनके पूर्व रोजगार से संबंधित डेट ऑफ एग्जिट (Date of Exit) अपडेट करने में सहायता प्रदान की गई। अधिकारियों ने सदस्य पोर्टल के माध्यम से इस प्रक्रिया का लाइव प्रदर्शन भी किया, जिससे उपस्थित लोगों को इसे स्वयं करने में आसानी हो सके।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री विकसित भारत रोज़गार योजना (PMVBRY) के लाभों पर एक विशेष सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें रोजगार सृजन से जुड़े प्रावधानों और नियोक्ताओं को मिलने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, सदस्यों को FAT अपग्रेडेशन और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) लिंकिंग की प्रक्रिया के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि वे समय पर अपनी सेवाओं का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल से प्रवर्तन अधिकारी सुनीत मिन्हास और सामाजिक सुरक्षा सहायक उमेश सोनी ने उपस्थित सदस्यों एवं नियोक्ताओं की शिकायतों और तकनीकी समस्याओं का समाधान किया। वहीं आंचलिक कार्यालय से लेखाधिकारी पर्यवेक्षक धर्मेश शर्मा भी मौजूद रहे।
EPFO द्वारा यह पहल सिर्फ भोपाल तक सीमित नहीं रही। क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत आने वाले सीहोर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा और बेतुल जिलों में भी 27 अप्रैल को इसी प्रकार के कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।
अधिकारियों के अनुसार, ‘निधि आपके निकट’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सदस्यों को उनके अधिकारों, सुविधाओं और डिजिटल सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। साथ ही, उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर उन्हें बेहतर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना भी इस पहल का अहम हिस्सा है।

About the Author

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports