बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान एक बार फिर OTT पर वर्दी में नजर आने वाले हैं। जी हां, ‘सेक्रेड गेम्स’ में सरजात सिंह का रोल निभाकर हर किसी के दिल में उतरने वाले ‘छोटे नवाब’ की क्राइम ड्रामा फिल्म ‘कर्तव्य’ मई महीने में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ‘भक्षक’ और ‘बोस: डेड/अलाइव’ से सुर्खियां बटोर चुके डायरेक्टर पुलकित की इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। करीब तीन साल पहले मेकर्स ने इसका ऐलान किया था। फिल्म का निर्माण शाहरुख खान और गौरी खान की कंपनी ‘रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले हुआ है।
सैफ अली खान ने साल 2018 में ‘सेक्रेड गेम्स’ वेब सीरीज से OTT पर डेब्यू किया था। यही वह शो है, जिसने सही मायने में भारतीय दर्शकों को डिजिटल स्क्रीन से जोड़ने का काम किया। अब सात साल बाद एक बार फिर से सैफ पुलिसवाले के रूप में OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर आ रहे हैं। यह भी दिलचस्प है कि एक्टर की पिछली रिलीज ‘ज्वेल थीफ’ भी नेटफ्लिक्स पर ही रिलीज हुई थी।
‘कर्तव्य’ OTT रिलीज डेट
‘वैरायटी इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कर्तव्य’ की प्रीमियर डेट तय हो गई है। यह फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले जब ‘कर्तव्य’ का फर्स्ट लुक लॉन्च हुआ था, तब सैफ अली खान ने कहा था, ‘यह डायरेक्टर पुलकित का एक बेहतरीन क्रिएशन है और मुझे सच में बहुत खुशी है कि यह Netflix पर रिलीज हो रही है।’
‘कर्तव्य’ फिल्म की कहानी
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग के मुताबिक, ‘कर्तव्य’ देश के सुदूर इलाकों में सेट एक ऐसे पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो कानून, परिवार और सच्चाई के साथ खड़ा है। लीड रोल में सैफ अली खान हैं, जो एक ऐसे पुलिसवाले बने हैं, जो एक गहरे नैतिक द्वंद्व में फंसा हुआ है। काम के मोर्चे पर बढ़ते खतरे ने उसके परिवार को भी संकट में डाल दिया है। जैसे-जैसे उसकी निजी जिंदगी पर दांव बढ़ता है, वह अपने कर्तव्य को निभाने के लिए किसी पर हद तक जाने की तैयारी करता है।
‘कर्तव्य’ की कास्ट
‘कर्तव्य’ की कास्ट भी बड़ी दिलचस्प है। इसमें सैफ अली खान के साथ रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और मनीष चौधरी के अलावा पत्रकार से एक्टर बने सौरभ द्विवेदी भी हैं। सौरभ इससे पहले अनिल कपूर की ओटीटी रिलीज फिल्म ‘सूबेदार’ के लिए डायलॉग्स भी लिख चुके हैं।
सैफ अली खान और अक्षय की ‘हैवान’
वर्कफ्रंट पर सैफ अली खान इन दिनों एकसाथ दो-दो फिल्मों की तैयारी में जुटे हैं। इसी साल 2026 में उनकी हिंदी एक्शन-थ्रिलर ‘हैवान’ रिलीज होने वाली है, जिसे प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 2016 की मलयालम थ्रिलर ‘ओप्पम’ का रीमेक है। कहानी एक ऐसे नेत्रहीन मार्शल आर्टिस्ट के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक बच्चे को एक साइकोपैथ से बचाता है। इस फिल्म में अक्षय और सैफ 17 साल बाद साथ काम कर रहे हैं।
सैफ की ‘हम हिंदुस्तानी’ सीरीज भी होगी रिलीज
इसके अलावा सैफ नेटफ्लिक्स की ही पीरियड ड्रामा सीरीज ‘हम हिंदुस्तानी’ में भी नजर आएंगे। यह भी 2026 में रिलीज होनी है। इसमें उनके साथ प्रतीक गांधी मुख्य भूमिका में हैं। राहुल ढोलकिया के डायरेक्शन में बनी यह सीरीज भारत के पहले आम चुनाव (1951-1952) की कहानी बताती है, जिसमें उन अधिकारियों पर खास ध्यान दिया गया है, जिन्हें इस ऐतिहासिक चुनाव को आयोजित करने का जिम्मा सौंपा गया था।
सैफ अली खान की नई OTT फिल्म ‘कर्तव्य’ 15 मई को Netflix पर होगी रिलीज
बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान एक बार फिर OTT पर वर्दी में नजर आने वाले हैं। जी हां, ‘सेक्रेड गेम्स’ में सरजात सिंह का रोल निभाकर हर किसी के दिल में उतरने वाले ‘छोटे नवाब’ की क्राइम ड्रामा फिल्म ‘कर्तव्य’ मई महीने में ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ‘भक्षक’ और ‘बोस: डेड/अलाइव’ से सुर्खियां…

Previous Post
Next Post
Latest News

Stay Connected
Categories
featured top-news Uncategorized इंदौर उत्तर प्रदेश खेल ग्वालियर छत्तीसगढ़ जबलपुर देश धर्म ज्योतिष पंजाब बिलासपुर बिहार/झारखण्ड बिज़नेस भोपाल मध्य प्रदेश मनोरंजन राजनीतिक राजस्थान राज्य रायपुर लाइफस्टाइल विदेश हरियाणा
Tags
8th Pay Commission Accident arun Astrology Bhagwant Mann BJP Bulldozer Action CM Sai CM yogi Controversy court featured FIFA World Cup French Open gold Gold-Silver Heatwave india ipl jobs lpg modi Mohan Monsoon PM Modi police Punjab Railway rain Rashifal RBI Recipe skin care Supreme Court TMC top-news Trump Vaibhav Suryavanshi vastu tips vishnu Vishnu Deo Sai water Weather yogi Yogi government
About the Author

GoodDoo News
Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed












