,

हितग्राहियों को हक की 100% राशि मिलना मोदी सरकार की सबसे बड़ी गारंटी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हितग्राही को हक की सौ प्रतिशत राशि मिले, यह प्रधानमंत्री मोदी के शासन में ही संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव नौकरियां पाने के साथ स्वावलंबन का रास्ता अपनाएं युवा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभाशाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एक समय था…

हितग्राहियों को हक की 100% राशि मिलना मोदी सरकार की सबसे बड़ी गारंटी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हितग्राही को हक की सौ प्रतिशत राशि मिले, यह प्रधानमंत्री मोदी के शासन में ही संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नौकरियां पाने के साथ स्वावलंबन का रास्ता अपनाएं युवा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रतिभाशाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप की राशि प्रदान की

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एक समय था जब देश के एक प्रधानमंत्री ने कहा था कि दिल्ली से जारी सरकार की राशि का सिर्फ 15 प्रतिशत जनता तक पहुंचता है। एक अन्य प्रधानमंत्री जो पूर्व में वित्त मंत्री और रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रहे वे डीबीटी जैसी व्यवस्था लागू करने के पक्ष में नहीं थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शून्य बैलेंस पर बैंक खाते प्रारंभ करवाने की पहल की। आज हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में मिलने वाली राशि का 100 प्रतिशत आसानी प्राप्त हो रहा है। यह सरकारों के संचालन का फर्क है। कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक टीवी न्यूज चैनल द्वारा जिलों की टॉपर और अन्य प्रतिभाशाली छात्राओं को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप अंतर्गत प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सीमित साधनों के बीच जिन बेटियों ने अपनी प्रतिभा से टॉपर होने में सफलता प्राप्त की है, उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में सम्मानित की जा रही बेटियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों को प्राप्त सफलता राज्य की उपलब्धि है। यह विद्यार्थी आगे चलकर सिर्फ नौकरी ना करें बल्कि अपने उद्योगों की स्थापना के लिए प्रेरित हों। हमारे देश में प्राचीन काल से स्वावलंबन की परंपरा रही है। स्व-अनुशासन से कार्य करते हुए अपने परिश्रम से व्यक्ति सफल होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर टीवी चैनल प्रतिनिधि द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों से आहवान किया कि वे नौकरी प्राप्त करने की ललक के साथ ही अपने उद्यम स्थापित करने की दिशा में भी आगे बढ़ें। मध्यप्रदेश की आबादी के मान से सेवा करने वाले संख्या कुछ लाख ही है जबकि अधिकांश आबादी अपने व्यापार व्यवसाय से जुड़ी है। आजीविका का साधन स्वयं निर्मित कर जीवन को आसान बनाया जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न सेवाओं में बहनों को दिए जा रहे आरक्षण, संपत्ति की रजिस्ट्री में दी जा रही छूट और उद्योगों में बहनों को आरक्षण के संबंध में जानकारी दी।

एआई से किसी को खतरा नहीं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। एक राष्ट्र, एक प्रधान, एक निशान की तरह एक कानून होना चाहिए। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एआई से किसी को खतरा नहीं है। प्रत्येक नवाचार का प्रारंभ में विरोध होता है। बाद में उसे अंगीकार किया जाता है। भारत का टैलेंट नवाचार करने और स्वयं एवं राष्ट्र के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की टॉपर बेटी चांदनी विश्वकर्मा खुशी राम सहित विभिन्न जिलों की टॉपर बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान की। निजी टीवी चैनल की ओर से नरेंद्र गोयल ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडिया प्रतिनिधि, विद्यार्थी और उनके अभिभावक उपस्थित थे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed