,

Amritsar Welcome: CWG सिल्वर मेडलिस्ट वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह का भव्य स्वागत

अमृतसर. राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में रजत पदक डालने वाले अमृतसर के होनहार वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह मंगलवार को गुरु नगरी पहुंचे। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर परिवार के सदस्यों, समर्थकों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने लाल…

Amritsar Welcome: CWG सिल्वर मेडलिस्ट वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह का भव्य स्वागत

अमृतसर.

राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की झोली में रजत पदक डालने वाले अमृतसर के होनहार वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह मंगलवार को गुरु नगरी पहुंचे। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर परिवार के सदस्यों, समर्थकों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने लाल की उपलब्धि पर परिजनों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। लगातार दूसरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले लवप्रीत सिंह ने एक बार फिर देश और पंजाब का मान बढ़ाया है। इससे पहले वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने कांस्य पदक जीता था, जबकि इस बार शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक से वह महज एक किलोग्राम के अंतर से चूक गए। फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने उनसे एक किलोग्राम अधिक वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

स्वागत के दौरान लवप्रीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतना उनके लिए गर्व की बात है, लेकिन उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। अब उनका पूरा ध्यान आगामी एशियाई खेलों पर है, जहां वह स्वर्ण पदक जीतकर देश का तिरंगा सबसे ऊंचा लहराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में भी भारत के लिए पदक जीतना उनका सबसे बड़ा सपना है और इसके लिए अधिक मेहनत करेंगे। युवाओं से अपील करते हुए लवप्रीत सिंह ने कहा कि नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाएं। खेल न केवल बेहतर भविष्य बनाते हैं, बल्कि परिवार, प्रदेश और देश का नाम भी रोशन करने का अवसर देते हैं।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed