,

59 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा नहीं हुई, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

लखनऊ यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र बुधवार को भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। बुधवार को सदन की कार्यवाही दोपहर करीब डेढ़ बजे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई और कहा कि सदन में विपक्ष का आचरण शर्मनाक है। ये लोग…

59 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा नहीं हुई, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना

लखनऊ
यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र बुधवार को भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। बुधवार को सदन की कार्यवाही दोपहर करीब डेढ़ बजे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाराजगी जताई और कहा कि सदन में विपक्ष का आचरण शर्मनाक है। ये लोग लोकतंत्र विरोधी हैं और यही इनका असली चेहरा है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र को हंगामे के हवाले करना प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के साथ भारी अन्याय है। इनके लिए कुछ नई योजना घोषित हो सकें। गरीबों के कल्याण के लिए कुछ नए कार्यक्रम शुरू हो सकें। इसके लिए हम 59 हजार करोड़ रुपये से अधिक का अनुपूरक बजट लेकर आये थे लेकिन समाजवादी पार्टी के नकारात्मक रवैये के कारण युवाओं, किसानों, महिलाओं के स्वावलंबन के मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं हो सकी। इन लोगों का आचरण युवा, किसान, महिला और गरीब विरोधी है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने प्रदेश में उस तबके लिए जो प्रदेश के विकास में लग कर काम कर रहा था आंगनबाड़ी, रसोइया, ग्राम चौकीदार के साथ हर तबके को छूने का प्रयास किया जिनके मानदेय बढ़ने हैं। महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन इन सब पर चर्चा होनी थी लेकिन समाजवादी पार्टी का नकारात्मक रवैया इसमें बाधा बना। इन सबके बावजूद विधानसभा ने सप्लीमेंट्री बजट पारित हो गया साथ ही बहुत शीघ्र इन सभी तबकों के लिए कार्य होगा।

मंगलवार को भी सदन के बाहर दिया था बयान
इसके पहले मंगलवार को भी सदन में हंगामे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाहर मीडिया को संबोधित करते हुए बयान दिया था कि राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की एसआईटी जांच में साधु संतों की संलिप्तता नहीं मिली है। फिर भी विपक्ष तथ्यों को तोड़-मरोड़कर सनातन, अयोध्या और मंदिर को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। कार्यवाही स्थगित होने के बाद सदन से बाहर आए सीएम ने पत्रकारों से कहा कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई, भगवान श्रीराम व श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़े किए। वे आज अयोध्या और आस्था की बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि साधु-संतों पर आक्षेप करना, अयोध्या धाम को अपमानित व बदनाम करना, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को बदनाम करना आश्चर्यजनक है। सीएम ने कहा एसआईटी की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज हुई और आठ लोग पकड़े गए, जिनमें 6 लोग चढ़ावे से जुड़ी हुई धनराशि इधर-उधर करते हुए पाए गए। अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सदन में अध्यक्ष पीठ की अवमानना हुई है। प्लेकार्ड लहराकर कार्यवाही बाधित करने की कोशिश की गई। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने और प्रदेश की सकारात्मक छवि को नुकसान पहुंचाने की राजनीति कर रहा है।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports