,

परिवार पहचान पत्र डेटा से तय होंगे वार्ड, अगले साल होंगे निकाय चुनाव

चंडीगढ़ हरियाणा की 20 नगर परिषदों और 46 नगर पालिकाओं के आम चुनाव की तैयारी शुरू हो गई हैं। अगले साल होने वाले चुनावों के लिए संबंधित निकायों में एक अक्टूबर की जनसंख्या को आधार मानते हुए वार्ड बंदी का काम शुरू होगा। स्थानीय निकायों के वार्ड परिवार पहचान पत्र के डेटा के आधार पर…

परिवार पहचान पत्र डेटा से तय होंगे वार्ड, अगले साल होंगे निकाय चुनाव

चंडीगढ़
हरियाणा की 20 नगर परिषदों और 46 नगर पालिकाओं के आम चुनाव की तैयारी शुरू हो गई हैं। अगले साल होने वाले चुनावों के लिए संबंधित निकायों में एक अक्टूबर की जनसंख्या को आधार मानते हुए वार्ड बंदी का काम शुरू होगा।

स्थानीय निकायों के वार्ड परिवार पहचान पत्र के डेटा के आधार पर तय होंगे। कुल 66 निकायों के लिए आमचुनाव होने हैं। इनमें नगर परिषद चरखी दादरी, फतेहाबाद, टोहाना, सोहना, हांसी, बहादुरगढ़, जींद, नरवाना, कैथल, नारनौल, पलवल, होडल, मंडी डबवाली, गोहाना, कालका, झज्जर, नूंह, भिवानी, समालखा और बरवाला शामिल हैं।

इसी तरह नगर पालिकाओं में कुंडली, सढ़ौरा, इस्माईलाबाद, नारायणगढ़, रतिया, भूना, सफीदों, उचाना, घरौंडा, तरावड़ी, असंध, निसिंग, शाहाबाद, लाडवा, पेहवा, चीका, राजौंद, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, बावल, महम, ऐलनाबाद, रानियां और गन्नौर में चुनाव होंगे।

शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा ने सभी 66 निकायों में वार्डों के परिसीमन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

जून में पूरा होगा कार्यकाल
46 निकायों का कार्यकाल अगले साल जून में पूरा हो जाएगा, जिनमें 18 परिषद और 28 पालिकाएं शामिल हैं। 19 जून 2022 को इन निकायों में चुनाव हुए थे। इनमें भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, बहादुरगढ़, कैथल, नारनौल, नूंह, कालका, फतेहाबाद, टोहाना, सोहना, हांसी, नरवाना, जींद, पलवल, होडल, गोहाना व मंडी डबवाली नगर परिषद और नारायणगढ़, रतिया, भूना, बरवाला, सफीदों, उचाना, घरौंडा, तरावड़ी, निसिंग, असंध, चीका, राजौंद, महेंद्रगढ़, नांगल-चौधरी, फिरोजपुर-झिरका, पुन्हाना, इस्माइलाबाद, शाहबाद, पिहोवा, लाडवा, समालखा, महम, बावल, गन्नौर, कुंडली, ऐलनाबाद, रानियां व सढ़ौरा पालिकाएं शामिल हैं।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports