,

24 घंटे में दूसरी बार बदला IAS प्रदीप दहिया का तबादला, गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर बने

चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 17 IAS अफसर और 7 HCS अफसरों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए। IAS प्रदीप दहिया का 24 घंटे में दूसरी बार ट्रांसफर हो गया। उन्हें फिर गुरुग्राम नगर निगम का कमिश्नर लगाया गया है। गुरुवार को हुए ऑर्डर में प्रदीप दहिया को रोहतक में DC लगाया गया था। IAS…

24 घंटे में दूसरी बार बदला IAS प्रदीप दहिया का तबादला, गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर बने

चंडीगढ़
हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को 17 IAS अफसर और 7 HCS अफसरों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए। IAS प्रदीप दहिया का 24 घंटे में दूसरी बार ट्रांसफर हो गया। उन्हें फिर गुरुग्राम नगर निगम का कमिश्नर लगाया गया है। गुरुवार को हुए ऑर्डर में प्रदीप दहिया को रोहतक में DC लगाया गया था।

IAS अफसर पंकज को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) का सचिव और हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPGCL) का मैनेजिंग डायरेक्टर लगाया गया है। वहीं IAS अफसर प्रभजोत सिंह को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर लगाया गया है

अब जानिए किस अधिकारी को क्या जिम्मेदारी मिली…

  • IAS अफसर पंकज को हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) का सचिव और हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPGCL) का मैनेजिंग डायरेक्टर लगाया गया है। वहीं IAS अफसर प्रभजोत सिंह को ट्रांसपोर्ट कमिश्नर लगाया गया है
  • IAS जी. अनुपमा: युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
  • IAS सी.जी. रजिनी कांथन: वित्त विभाग में कमिश्नर एवं सचिव, सेंट्रल कमेटी ऑफ एग्जामिनेशन में सचिव और मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च विभाग में कमिश्नर एवं सचिव बनाया गया।
  • IAS खेतमलिस मकरंद पांडुरंग: सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग में कमिश्नर एवं सचिव और पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (PMDA) का CEO बनाया गया।
  • IAS डीके बेहरा: मानव संसाधन विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग में कमिश्नर एवं सचिव बनाया गया।
  • IAS राजीव रतन: कार्मिक, प्रशिक्षण एवं संसदीय कार्य विभाग का सचिव, विजिलेंस में इन्क्वायरी ऑफिसर और सप्लाई एंड डिस्पोजल का डायरेक्टर बनाया गया।
  • IAS पंकज: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) का सचिव और हरियाणा पावर जेनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPGCL) का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया।
  • IAS प्रभजोत सिंह: परिवहन विभाग में सचिव और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर बनाया गया।
  • IAS हेमा शर्मा: करनाल मंडल की कमिश्नर बनाई गईं।
  • IAS डॉ. आदित्य दहिया: सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक व विशेष सचिव, कला एवं सांस्कृतिक मामलों के निदेशक, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) के एमडी और डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर का कार्यभार दिया गया।
  • IAS यशेंद्र सिंह: नगर निगम फरीदाबाद के कमिश्नर और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के CEO बनाए गए।
  • IAS धीरेंद्र खड़गटा: मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च विभाग के निदेशक व विशेष सचिव तथा राज्य परिवहन निदेशक बनाया गया।
  • IAS प्रदीप दहिया: गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर बनाया गया।
  • IAS प्रतिमा चौधरी: पशुपालन एवं डेयरी विभाग की विशेष सचिव, हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव और हरियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड की मैनेजिंग डायरेक्टर बनाई गईं।
  • IAS सचिन गुप्ता: अतिरिक्त नियंत्रक, सिविल डिफेंस, अंबाला का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।
  • IAS रेनू सोगन: लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त की गईं।
  • IAS समवर्तक सिंह खंगवाल: खान एवं भू-विज्ञान विभाग के निदेशक बनाए गए। साथ ही विभाग में अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया।
  • IAS विवेक आर्या: पंचकूला में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के CEO, जिला परिषद पंचकूला के CEO और DRDA पंचकूला के CEO बनाए गए।
  • HCS योगेश कुमार मेहता: हरियाणा ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।
  • HCS वीरेंद्र हुड्डा: चरखी दादरी जिला परिषद के CEO बनाए गए।
  • HCS विरेंद्र चौधरी: कुरुक्षेत्र में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी नियुक्त किए गए।
  • HCS पंकज कुमार: कुरुक्षेत्र डेवलपमेंट बोर्ड और जिला परिषद, कुरुक्षेत्र के CEO बनाए गए।
  • HCS सुरेश कुमार: चरखी दादरी के सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
  • HCS मोनिका: हरियाणा के एलीमेंट्री एजुकेशन विभाग में जॉइंट डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन एंड मिड-डे मील) का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।
  • HCS मनजीत कुमार: HSVP रोहतक में एस्टेट ऑफिसर और रोहतक के लैंड एक्विजिशन ऑफिसर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports