,

औद्योगिक अधोसंरचना भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित हो: अपर मुख्य सचिव मंडलोई

औद्योगिक अधोसंरचना का विकास भविष्य की आवश्यकताओं और निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप हो : अपर मुख्य सचिव मंडलोई मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में वर्किंग वूमेन हॉस्टल, स्पोर्ट्स पार्क एवं फ्लैटेड इंडस्ट्रीज परियोजनाओं का किया निरीक्षण भोपाल औद्योगिक क्षेत्रों में विकसित की जा रही अधोसंरचना राज्य के औद्योगिक विकास की आधारशिला है। निवेशकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं…

औद्योगिक अधोसंरचना भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित हो: अपर मुख्य सचिव मंडलोई

औद्योगिक अधोसंरचना का विकास भविष्य की आवश्यकताओं और निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप हो : अपर मुख्य सचिव मंडलोई

मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में वर्किंग वूमेन हॉस्टल, स्पोर्ट्स पार्क एवं फ्लैटेड इंडस्ट्रीज परियोजनाओं का किया निरीक्षण

भोपाल

औद्योगिक क्षेत्रों में विकसित की जा रही अधोसंरचना राज्य के औद्योगिक विकास की आधारशिला है। निवेशकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ श्रमिकों एवं कार्यरत महिलाओं के लिए बेहतर कार्य एवं आवासीय वातावरण सुनिश्चित करना भी जरूरी है। इसी दृष्टिकोण के साथ औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने शुक्रवार को मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

अपर मुख्य सचिव मंडलोई ने मंडीदीप में विकसित किए जा रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के साइट ले-आउट का विस्तार से अवलोकन किया, जहां आठ हॉस्टल ब्लॉक्स का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिसर में कार्यरत महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्र तथा जिम जैसी सुविधाएं विकसित किए जाने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाए, जिससे यह परिसर केवल आवासीय सुविधा तक सीमित न रहकर समग्र सुविधाओं से युक्त आधुनिक परिसर के रूप में विकसित हो सके।

अपर मुख्य सचिव ने मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र में विकसित किए जा रहे स्पोर्ट्स पार्क का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में खेल एवं मनोरंजन संबंधी अधोसंरचना कर्मचारियों और श्रमिकों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मंडलोई ने मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, सड़क, जल निकासी एवं अन्य विकास कार्यों की स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

अपर मुख्य सचिव फ्लैटेड इंडस्ट्रीज परियोजना स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भविष्य में इस परिसर में स्थापित होने वाली संभावित औद्योगिक इकाइयों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए परियोजना के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजना का विकास इस प्रकार किया जाए जिससे भविष्य में स्थापित होने वाले उद्योगों को आधुनिक, सुव्यवस्थित तथा उपयोगी अधोसंरचना उपलब्ध हो सके। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता तथा औद्योगिक उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

अपर मुख्य सचिव मंडलोई ने मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र स्थित मेसर्स नेटलिंक सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के परिसर का भी भ्रमण किया। उन्होंने कंपनी की गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उद्योग प्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध अधोसंरचना, निवेशकों को प्रदान की जा रही सुविधाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं पर चर्चा की।

अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मंडीदीप प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है। यहां विकसित की जा रही अधोसंरचना का उद्देश्य उद्योगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, निवेश को प्रोत्साहित करना तथा श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, जिससे औद्योगिक क्षेत्र की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता और अधिक सुदृढ़ हो सके।

निरीक्षण के दौरान मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम (एमपीआईडीसी) के प्रबंध संचालक चंद्रमौली शुक्ला, कार्यपालन संचालक विशाल सिंह चौहान तथा मुख्य अभियंता एस.एस. थेनुआ उपस्थित रहे।

 

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports