भारत ने चीन को ड्रॉ पर रोका, नवनीत-दीपिका के गोल से महिला हॉकी टीम की दमदार शुरुआत

एम्सटेलवीन  भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफआइएच विश्व कप में रविवार को पेरिस ओलिंपिक रजत पदक विजेता चीन को पूल डी के सबसे कठिन मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ पर रोककर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। पूल डी में भारत के लिए सबसे कठिन चुनौती माने जा रहे इस मुकाबले…

भारत ने चीन को ड्रॉ पर रोका, नवनीत-दीपिका के गोल से महिला हॉकी टीम की दमदार शुरुआत

एम्सटेलवीन
 भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफआइएच विश्व कप में रविवार को पेरिस ओलिंपिक रजत पदक विजेता चीन को पूल डी के सबसे कठिन मुकाबले में 2-2 से ड्रॉ पर रोककर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

पूल डी में भारत के लिए सबसे कठिन चुनौती माने जा रहे इस मुकाबले में भारत ने शुरुआती क्वार्टर में ही दबदबा बना लिया था और चीन को खुलकर खेलने नहीं दिया। हाफटाइम तक उसके पास 2-1 की बढत थी। आखिरी क्वार्टर में अगर भारत को पेनाल्टी कार्नर मिल जाता तो नतीजा कुछ और हो सकता था।

पूरे मैच में शानदार फार्म में रही नवनीत कौर सर्कल में गेंद लेकर घुसने का प्रयास कर रही थी लेकिन चीन ने उनके प्रयास को नाकाम कर दिया। भारत के लिए नवनीत कौर (आठवां मिनट) और दीपिका (26वां मिनट) ने गोल दागे जबकि चीन के लिए 14वें मिनट में झांग यिंग ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर और 39वें मिनट में मा निंग ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल किया। भारत को अब 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका से खेलना है जिसे आज एक अन्य मैच में इंग्लैंड ने 4-0 से हराया।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

GoodDoo News

Your trusted source for unbiased, timely news. We cover national and global updates, politics, business, social issues, and inspiring stories. Stay informed with accurate reporting and impactful stories that matter.

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports